यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी चलाएंगे बिग बॉस के घर की सत्ता, दमदार कंटेस्टेंट को पछाड़ बने 'हेड ऑफ हाउस'
बिग बॉस ओटीटी 3 को एक बार फिर हेड ऑफ हाउस मिलने वाला है जिसके साथ ही उस कंटेस्टेंट के पास कई पावर भी आएंगी और ये कंटेस्टेंट को और नहीं अभिनेता रणवीर श ...और पढ़ें

HighLights
- सामने आया बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमो
- ये शख्स होगा इस बार हेड ऑफ हाउस
- शिवानी संग मस्ती करते दिखे रणवीर शौरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 को स्ट्रीम हुए अब एक महीना पूरा हो गया है। इस एक महीने में घर के अंदर काफी कुछ देखने को मिला। 16 कंटेस्टेंट घर में शामिल हुए थे, जिसमें से कई कंटेस्टेंट घर से बेघर भी हो चुके हैं। जल्द ही इस शो का ग्रैंड फिनाले भी होने वाला है। ऐसे में बचे हुए कंटेस्टेंट अपना गेम मजबूत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस कंटेस्टेंट को मिलेगी घर की सत्ता
अभी तक बिग बॉस के घर में कई हेड ऑफ हाउस बन चुके हैं, जिसके पास काफी पावर होती है। पहले सना मकबूल और फिर अरमान मलिक, लेकिन इस बार ये बाजी अभिनेता रणवीर शौरी के पास जाने वाली है। द खबरी कि रिपोर्ट के अनुसार, वो फाइनल राउंड में लवकेश कटारिया को हरा कर 'हेड ऑफ हाउस' बन जाएंगे। ऐसे में रणवीर अब इसका क्या-क्या फायदा उठाते हैं ये तो आने वाले टाइम में ही पता चलेगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: क्या बिग बॉस के घर में इंटीमेट हुए थे अरमान-कृतिका, Payal Malik ने बताई पूरी सच्चाई

रणवीर ने शिवानी को बताया ड्रामा क्वीन
हाल ही में रणवीर और शिवानी का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें दोनों मस्ती कर रहे हैं। इसी दौरान रणवीर बातों-बातों में शिवानी को ड्रामा बोल देते हैं। दरअसल, दोनों लिविंग एरिया में नजर आते हैं वहां, रणवीर शिवानी से कहते हैं कि तू बातें मारनी सिख गई है। इसके बाद वह उनकी नकल करते हुए दिखाई देते हैं।
तभी बीच में अरमान आ जाते हैं और कहते हैं कि अगर बाहर कुछ ऐसा टास्क हो, जिसमें रणवीर भाई की आंखें जलेंगी या लवकेश की। ऐसे में एक को चुनना है, तो किसी आंखें जलाएगी। इसके बाद शिवानी कहती है, ये अभी कुछ नहीं पता। हालांकि, वह बाद में रणवीर को सेफ करने की बात कहती हैं।
खबरें और भी
सना-अरमान की हुई लड़ाई
वहीं, दूसरी तरफ शो में अब सना सुल्तान और अरमान मलिक की भी लड़ाई हो गई है। एक टास्क में अरमान, सना को छोटा बच्चा और उनके फेस को लेकर काफी कुछ बोल देते हैं, जिससे सना को गुस्सा आ जाता है। इसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस हुई।