Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BB OTT 3: 'फूल' पर छिड़ा विवाद, 'गटरछाप' बोलने से तिलमिलाईं सना मकबूल, रणवीर शौरी को कहा- 'तुम गंदी नाली...'

    Updated: Fri, 19 Jul 2024 05:06 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 3 में कई कंटेस्टेंट्स के बीच छत्तीस का आंकड़ा देखने को मिल रहा है खासकर सना मकबूल (Sana Makbul) और रणवीर शौरी (Ranvir Shorey)। दोनों के ...और पढ़ें

    बिग बॉस के घर में सना मकबूल और रणवीर शौरी के बीच हुई लड़ाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बिग बॉस के घर में सना मकबूल और रणवीर शौरी के बीच हुई लड़ाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 3 में हुआ वीटो पावर टास्क
    2. सना-रणवीर के बीच फूल को लेकर लड़ाई
    3. नागिन बोलने से शुरू हुई सना-रणवीर की लड़ाई

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के घर में आये दिन कोई न कोई बवाल खड़ा हो जाता है। अदनान शेख और लव कटारिया के बाद शो में सना मकबूल (Sana Makbul) और रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) के बीच गंदी लड़ाई हो गई है।

    दरअसल, अनिल कपूर के शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में वीटो पावर टास्क हुआ जिसमें घरवालों को अपनी विरोधी टीम से फूल छीनना था। रणवीर शौरी, शिवानी कुमारी, नेजी और साई केतन राव के हाथ में फूल थे और बाकी घरवालों को उनके फूल खत्म करने थे, जिन्हें वह पसंद नहीं करते हैं। जब सना, रणवीर के हाथ से फूल छीनकर नष्ट करने की कोशिश करती हैं तो दोनों के बीच गंदी लड़ाई हो जाती है।

    रणवीर ने सना को बुलाया नागिन

    सना मकबूल ने रणवीर शौरी को कहा, "मुझे अपनी आंखें मत दिखाओ। मैं सम्मान के साथ खेल रही हूं। मुझे मत दिखाओ अपनी मेंढक जैसी आंखें।" इस पर रणवीर ने उन्हें नागिन बुलाया। इस बात से अभिनेत्री गुस्सा हो गईं। उन्होंने कहा, "तमीज से बात कर रही हूं, नागिन पागिन मत बोलो। फिर मैं भी गंदी चीजें बोलूंगी।"

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: Adnaan और लवकेश के बीच घुन की तरह पिसे Vishal Pandey, दांव पर लगेगी किसकी दोस्ती

    Sana Makbul Ranvir Fight

    सना ने रणवीर को दिया करारा जवाब

    रणवीर शौरी ने आगे सना मकबूल को गटरछाप बोला। उन्होंने कहा, "गटरछाप तुम हो, दिखता है वो।" सना ने कहा, "आप देख लो पहले आप कहां से आते हो।" बात यहीं खत्म नहीं होती है। सना ने रणवीर को कहा, "तुम गंदी नाली का कीड़ा, ठीक है। चिलगोजे। सीधा ही रहना। तमीज में। बद्तमीजी मैं करने पर आऊंगी ना। फिर आप देखना, उम्र का लिहाज नहीं करूंगी।" फिर टास्क के दौरान रणवीर, सना से कहते हैं कि वह उनके हाथ से फूल न छीने लेकिन वह नहीं मानती हैं। 

    खबरें और भी

    ये कंटेस्टेंट्स हैं नॉमिनेटेड

    इस बार बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए कुल 7 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेट हुए हैं। इस लिस्ट में अरमान मलिक, अदनान शेख, सना सुल्तान, सना मकबूल, विशाल पांडे, लव कटारिया और दीपक चौरसिया हैं। अब वीकेंड का वार में पता चलेगा कि कौन बिग बॉस से बाहर होगा।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: घर का सबसे कलेशी कंटेस्टेंट Voting Trend में निकला आगे, इन दो खिलाड़ियों पर एलिमिनेशन की तलवार