Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 3: लो आ गई चमचमाती ट्रॉफी की पहली झलक, हर सीजन से है सबसे अलग

    Updated: Wed, 31 Jul 2024 03:43 PM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss Ott 3) की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। देखते ही देखते शो को डेढ़ महीना पूरा होने जा रहा है और अब शो में टॉप 5 फाइनलिस्ट बचे ...और पढ़ें

    बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी/फोटो- Youtube
    बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी/फोटो- Youtube

    HighLights

    1. बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी है बेहद शानदार
    2. टॉप 5 फाइनलिस्ट के बीच कांटे की टक्कर
    3. ट्रॉफी के साथ मिलेगी इतनी विनिंग राशि

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की ट्रॉफी किसके हाथों में जाएगी, इसके लिए तो अभी दो दिन और इंतजार करना होगा। लवकेश कटारिया और अरमान मलिक के घर से बेघर होने के बाद अब मेकर्स को फाइनली अपने इस सीजन के टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं।

    बिग बॉस ओटीटी 3 के टॉप 5 फाइनलिस्ट में जिन्होंने अपनी जगह बनाई है, उसमें कृतिका मलिक, सना मकबूल(Sana Makbul), रणवीर शौरी, साई केतन राव और रैपर नेजी शामिल है।

    डेढ़ महीने तक जियो सिनेमा पर लोगों का मनोरंजन करने वाले इस शो का ग्रैंड फिनाले इस शुक्रवार को होने वाला है, जिसकी जानकारी बीते वीकेंड के वार में मेजबान अनिल कपूर ने फैंस के साथ शेयर की थी। हालांकि, ग्रैंड फिनाले से दो दिन पहले मेकर्स ने इस सीजन की ट्रॉफी कैसी होगी, इसकी झलक भी शेयर कर दी है।

    चेहरे पर नकाब लगाए ट्रॉफी है बेहद शानदार 

    इस विवादित रियलिटी शो के मेकर्स की हमेशा ये कोशिश रही है कि वह हर साल दर्शकों के लिए कुछ डिफरेंट लेकर आए। बिग बॉस ओटीटी 3 में भी उन्होंने कुछ अलग ही किया। पांचों में से कौन सा कंटेस्टेंट ये ट्रॉफी अपने घर लेकर जाएगा, ये तो कुछ दिनों में पता ही लग जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: अरमान के थप्पड़ कांड से लेकर अश्लील कटेंट तक, किन कारणों से विवादों में रहा बिग बॉस का ये सीजन

    जियो सिनेमा ने हाल ही में अपने Youtube अकाउंट पर ट्रॉफी का एक वीडियो शेयर किया है। इस सीजन की ट्रॉफी गोल्डन रंग की है, जिसमें एक आदमी दिख रहा है, जिसके चेहरे पर नकाब लगा हुआ है और वह सिंहासन पर बैठा हुआ है। ये प्रोमो लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) और अरमान मलिक (Armaan Malik) के एविक्शन से पहले का है। ये एपिसोड आज ऑनएयर होगा।

    खबरें और भी

    विनर को मिलेगी कितने लाख की राशि?

    बिग बॉस के मेकर्स ने ट्रॉफी की झलक तो दिखा दी, लेकिन उन्होंने विनर राशि को गुप्त ही रखा। हालांकि, कुछ दिनों पहले अगर आपको याद हो तो रणवीर शौरी ने बातों ही बातों में विनर को कितना अमाउंट मिलेगा, इसका जिक्र कर दिया था। उन्होंने बताया था कि जीतने वाले को 25 लाख रुपए मिलेंगे।

    बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी जीतने की रेस में फिलहाल सबसे आगे सना मकबूल और नेजी चल रहे हैं। 2 अगस्त 2024 को इस सीजन का फिनाले होगा। जिसमें एक्स कंटेस्टेंट के साथ परिवार वाले भी मौजूद रहेंगे। 

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: फिल्मों से पहले टीवी का मशहूर चेहरा थे Ranvir Shorey, होस्ट किये रियलिटी शोज