यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 3 में आते ही भिड़े फैजल शेख और एल्विश यादव, देखते रह गए होस्ट अनिल कपूर
बिग बॉस ओटीटी 3 में फैजल शेख और एल्विश यादव अपने-अपने दोस्तों को सपोर्ट करने के लिए वीकेंड का वार एपिसोड में आने वाले हैं। इसका प्रोमो भी सामने आ गया ...और पढ़ें

HighLights
- वीकेंड का वार में आए फैजल-एल्विश
- आपस में लड़ते नजर आए दोनों शख्स
- अदनान शेख को लेकर क्या बोले फैजू
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले काफी समय से यह खबरें आ रही थीं कि इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 वीकेंड का वार एपिसोड में अनिल कपूर के साथ अदनान शेख के करीबी फैजल (फैजू) और लवकेश कटारिया के दोस्त बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव दिखाई दे सकते हैं। अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और इसका पहला प्रोमो भी सामने आ गया है।
बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स चाहते हैं कि दोनों बिग बॉस के स्टेज पर आकर अपने-अपने फैंस से यह कहें कि वो कंटेस्टेंट को उनके कंटेंट के हिसाब से स्पोर्ट करें। हालांकि, इस प्रोमो में दोनों अनिल कपूर के सामने ही आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
वीकेंड का वार में आए फैजल-एल्विश
जियो सिनेमा ने बिग बॉस ओटीटी 3 वीकेंड का वार एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अनिल कपूर स्टेज पर फैजल शेख और एल्विश यादव का स्वागत करते हुए दिखाई देते हैं। फिर वह फैजू से सवाल करते हैं कि क्या लगता है आपको अदनान गेम सही खेल रहा है। फैजल कहते हैं कि वो मेरा दोस्त है और 100 प्रतिशत अच्छा खेल रहा है।

Photo Credit: Jio Cinema/Instagram
आपस में भिड़े एल्विश और फैजल
तभी एल्विश बीच में बोल पड़ते हैं कि सर झूठ बोल रहा है ये बेकार खेल रहा है वो गेम। फिर फैजू, एल्विश के लिए कहते हैं कि सर इनको तो खुद अपनी पर्सनालिटी को बनाने में 4 से 5 दिन का टाइम लग गया था। एल्विश कहते हैं कि यही समझ नहीं आ रहा वो 4 से 5 दिन कौन से हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram
ये कंटेस्टेंट होगा घर से बाहर
इस बार घर से बाहर होने के लिए 7 सदस्य नॉमिनेटेड हैं, लेकिन बिग बॉस के फैन पेज द खबरी की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार दीपक चौरसिया बिग बॉस के घर से बाहर होने वाले हैं।