Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Top 3 Contestants: विनर की रेस से कटा अंकिता लोखंडे का पत्ता? चैनल ने रिवील किया टॉप 3 का नाम!

    Updated: Tue, 23 Jan 2024 02:36 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Top 3 Contestants सलमान खान का होस्टेड शो बिग बॉस 17 फिनाले राउंड को लेकर चर्चा में है। ट्रॉफी के लिए कंटेस्टेंट्स में जंग जारी है। मेकर् ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बिग बॉस 17 फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस 17 को मिले फिनाले के कंटेस्टेंट्स
    2. फिनाले राउंड से बाहर हुए विक्की जैन
    3. टॉप 3 कंटेस्टेंट्स का नाम भी आया सामने!

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस 17' में कंटेस्टेंटस का सफर कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। मेकर्स को टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं। फिनाले वीक में अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, मनारा चोपड़ा, विक्की जैन, अरुण माशेट्टी और अभिषेक कुमार पहुंचें हैं। खबर आ रही है कि इस लिस्ट से विक्की का नाम भी हटने वाला है क्योंकि एलिमिनेट होने वाले अगले कंटेस्टेंट वहीं हैं।

    ग्रैंड फिनाले से पहले झटका

    सोशल मीडिया पर विनर के नाम पर कई कयास लगाए गए हैं। इस बीच एक चौंकाने वाला पोस्ट मेकर्स की तरफ से किया गया है, जिसे टॉप 3 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट माना जा रहा है। 28 जनवरी को शो का ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss 17 Grand Finale) होना है। विक्की जैन के बाद टॉप 5 में अंकिता, मुनव्वर, मनारा, अरुण और अभिषेक कुमार हैं। वहीं, अब कलर्स चैनल की ओर से एक ट्वीट किया गया है, जिसे देखने के बाद माना जा रहा है कि ये टॉप 3 के कंटेस्टेंट्स हैं। इसे देखने के बाद कुछ फैंस ने खुशी जताई है, तो कुछ के हाथ मायूसी लगी है। 

    टॉप 3 से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता

    चैनल ने ट्वीट कर पूछा कि अगर आपको मौका दिया जाएगा, तो आप किसे ट्रॉफी देना चाहेंगे? इसके लिए तीन ऑप्श दिए गए- मनारा चोपड़ा, मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार

    पांच में से इन तीनों का ही नाम सामने आने पर फैंस ने कयास लगाया है कि यही टॉप 3 कंटेस्टेंट हैं और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का नाम विनर की रेस से बाहर हो चुका है। 

    यूजर्स ने इसे बताया विनर

    इन तीन नामों में यूजर्स ने सबसे ज्यादा बार मुनव्वर फारुकी का नाम लिया। वहीं, एक ने लिखा, 'साफ मालूम होता है कि अंकिता लोखंडे विनिंग रेस में नहीं है। हालांकि हम जानते हैं कि विनर कौन होगा।'

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर या अभिषेक में से कोई नहीं बन पाएगा विनर! इस कंटेस्टेंट को मिलेगी ट्रॉफी