Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मिसकैरेज के बाद Dipika Kakar की 'ननद' सबा हनीमून पर जाने की कर रहीं प्लानिंग, 6 महीने पहले हुई थी शादी

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Thu, 25 May 2023 02:06 PM (IST)

    Saba Ibrahim On Honeymoon छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम शादी के 6 महीने बाद पति के साथ हनीमून पर जाने की प्लानिंग कर ...और पढ़ें

    Dipika Kakar Sister In Law Saba Ibrahim is planning for honeymoon with husband Sunny- Photo/Instagram
    Dipika Kakar Sister In Law Saba Ibrahim is planning for honeymoon with husband Sunny- Photo/Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Saba Ibrahim On Honeymoon: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) का कुछ समय पहले ही मिसकैरेज हुआ था। इस दर्द से सबा उबरने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच वह पति सनी के साथ हनीमून पर जाने की प्लानिंग कर रही हैं।

    'ससुराल सिमर का' (Sasural Simar Ka) में 'सिमर' का किरदार निभा चुकीं दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की ननद सबा ने कुछ दिन पहले ही अपना बच्चा खो दिया था। धीरे-धीरे वह इस बुरे दौर से निकलने की कोशिश कर रही हैं। मन बहलाने के लिए वह अपने ससुराल मौदहा भी लौट आईं। अब लेटेस्ट व्लॉग में सबा ने कहा कि, शादी के 6 महीने बाद वह अपने पति के साथ हनीमून जाने का सोच रही हैं।

    शादी के 6 महीने बाद हनीमून पर जाएंगी सबा

    सबा इब्राहिम ने 6 नवंबर 2022 को मौदहा में खालिद नियाज उर्फ सनी से निकाह किया था। शादी के बाद से सबा अपने पति के साथ हनीमून पर नहीं गई थीं। उनका बस मुंबई से मौदहा आना-जाना लगा था। अब फाइनली वह हनीमून की प्लानिंग कर रही हैं। लेटेस्ट व्लॉग में सबा और उनके पति सनी ने फैंस से इंडिया में मौजूद कुछ घूमने की जगह के बारे में पूछा है।

    Saba Ibrahim- Photo/YouTube Screenshot

    सबा ने कहा कि वे दोनों विदेश नहीं जाना चाहते हैं, इसलिए इंडिया में ही कहीं घूमने की सोच रहे हैं। उनका मन था कि वह जयपुर जाए, लेकिन गर्मी की वजह से वह वहां नहीं जा पा रही हैं। सनी बताते हैं कि वह लद्दाख, जम्मू-कश्मीर या मनाली भी जाने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन सबा को डर लगता है। हालांकि, वह जल्द ही कहीं घूमने जाएंगे।

    खबरें और भी

    मिसकैरेज के बाद लोगों से क्यों दूर भाग रही थीं सबा?

    सबा ने व्लॉग में ये भी बताया कि मिसकैरेज के बाद से वह किसी से मिलना नहीं चाह रही थीं, लेकिन अब मौदहा आकर उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है। अब वह लोगों से मिल-जुल रही हैं और पास्ट को भूलकर आगे बढ़ रही हैं। मेंटली अब वह अच्छा फील कर रही हैं, बस फिजिकली उन्हें थोड़ी कमजोरी है।

    Saba Ibrahim with hubby- Photo/YouTube Screenshot

    कौन हैं सबा इब्राहिम?

    शोएब की बहन और दीपिका की ननद सबा एक जानी-मानी इंफ्लुएंसर हैं। सबा अपनी डेली रूटीन और फैशन से जुड़े व्लॉग्स बनाती हैं। यूट्यूब पर उनके 3.16 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।