Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दूरदर्शन का वो कल्ट शो, 'सास-बहू' के ड्रामे को चटाई थी धूल; 'आनंदी' की सासू मां ने 'बिन ब्याही मां' बनकर तोड़े थे रिकॉर्ड्स!

    Updated: Wed, 20 May 2026 05:19 PM (IST)

    Doordarshan Shows: दूरदर्शन पर कई शो आए लेकिन साल 2003 में एक ऐसा शो आया जो कल्ट शो बना और इस शो ने कई बड़े टीवी शोज के धूल चटा दी थी। । ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक दौर था जब टीवी पर कुछ ऐसे धारावाहिक आते थे, जिनकी कहानी हर घर में मशहूर हुई। भले ही आज के टीवी का युद बदल गया हो, लेकिन साल 2000 की शुरुआत में टीवी के साथ-साथ दूरदर्शन का क्रेज भी खूब हुआ करता था।

    उस वक्त हर घर में केबल नेटवर्क नहीं था, तो लोग फ्री में ही दूरदर्शन देखा करते थे और अपना मनोरंजन किया करते थे। इसी बीच दूरदर्शन पर एक ऐसा शो आया जिसने कई बड़े शोज को धूल चटा दी थी।

    दूरदर्शन पर आया था ये कल्ट शो

    दरअसल आज जिस शो की हम बात कर रहे हैं, यह शो दूरदर्शन (Doordarshan) पर प्रसारित हुआ था और शो का नाम था 'कुंती'। जी हां, वही शो जिसने हर दिल में एक अलग ही पहचान बनाई थी। हालांकि कई लोगों को लगेगा कि शो का नाम Kuntee है तो क्या ये पौराणिक शो था, पर ऐसा नहीं था।

    यह भी पढ़ें- TV पर बनीं कान्हा की 'यशोदा मैया', एक्टिंग छोड़ कमा रही हैं करोड़ों, 33 साल बाद बदली पूरी काया

    Kuntee 2

    यह एक पूरी तरह से सामाजिक और पारिवारिक ड्रामा शो था। शो में कई सितारे नजर आए थे। कहा जाता है कि ये शो जब आया तो लोग अपने काम छोड़कर इसे देखने बैठ जाया करते थे। उस दौर में जब 'सास-बहू' के भारी-भरकम ड्रामे शुरू हो रहे थे, 'कुंती' ने एक बिन ब्याही मां के दर्द और 'चाइल्ड अडॉप्शन रैकेट' (बाल तस्करी) जैसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दे को उठाया था।

    खबरें और भी

    क्या थी शो की कहानी?

    इस शो में कुंती के मुख्य किरदार में गीता त्यागी (Geeta Tyagi) नजर आईं थीं। कुंती (गीता त्यागी) बेहद महत्वाकांक्षी, सीधी और स्वाभिमानी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रूढ़िवादी परिवार से ताल्लुक रखती है। कुंती एक बिन ब्याही मां है, जो अपने शराबी पिता से तंग आकर अपनी मां की सहेली के बाल आश्रम में जाकर रहने लगती है, जहां वह अपने बच्चे को जन्म देती है।

    Kuntee 3

    आश्रम का प्रशासन भ्रष्ट होता है और वहां से कुंती के बच्चे को चुपके से एक स्वीडिश कपल को बेच दिया जाता है। इसके बाद पूरी सीरीज कुंती के संघर्ष, अपने बच्चे को वापस पाने की बेताब कोशिशों, बाल आश्रमों में होने वाले मानव तस्करी के अपराधों के पर्दाफाश करती है। इंसाफ के लिए दर-दर भटकने की एक बेहद भावुक दास्तां शो में दिखाई जाती है।

    Kuntee 1

    कहां हैं शो से सितारे?

    शो में मुख्य किरदार गीता त्यागी ने ही निभाया था। गीता त्यागी आज टीवी इंड्स्ट्री का बड़ा नाम हैं और कई शोज में निगेटिव किरदारों में नजर आ चुकी हैं। शो में कुंती के पिता का किरदार ललित तिवारी ने निभाया था। वो भी सिनेमा में एक्टिंग हैं और कई प्रोजेक्ट्स में अबतक नजर आ चुके हैं।

    वहीं शो में मान का किरदार चैतन्य अदीब ने निभाया था। चैतन्य भी टीवी के जाने माने एक्टर हैं और कई शोज में नजर आ चुके हैं और अभी भी एक्टिव हैं। इसके अलावा शो में सुरेंद्र पाल भी नजर आए थे। 

    Kuntee 4

    कहा जाता है कि इस शो की दीवानगी कई बड़े शोज पर भारी पड़ी थी और यही वजह है कि इस शो ने उस दौर में केबल नेटवर्क और अलग चैनलों पर आने वाले शोज की भी छुट्टी कर दी थी।

    यह भी पढ़ें- चार घंटे खड़ा रहा था... 38 साल बाद Mahabharat के 'कृष्ण' का खुलासा, एक सीन में हालत हुई थी खराब