Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    काम के लिए तरस रहा है Mahabharat का 'शिखंडी', 350 फिल्में करने के बाद खो गई पहचान

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 04:38 PM (IST)

    बी आर चोपड़ा की महाभारत में शिखंडी का किरदार निभाने वाला दिग्गज अभिनेता आज अपनी पहचान खो चुका है। ...और पढ़ें

    महाभारत में शिखंडी बना था एक्टर (फोटो क्रेडिट- जैमिनी एआई)

    महाभारत में शिखंडी बना था एक्टर (फोटो क्रेडिट- जैमिनी एआई)

    HighLights

    1. महाभारत शिखंडी बन जीता था सबका दिल

    2. गुम हो गई इस दिग्गज एक्टर की पहचान

    3. काम के लिए तरस रहा है ये अभिनेता

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 के दशक में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाला माइथोलॉजिकल शो महाभारत हर किसी की फेवरेट माना जाता था। दूरदर्शन के इस धारावाहिक की लोकप्रियता इतनी अधिक थी कि इसे ऑडियंस डिमांड आधार पर कई बार री टेलीकास्ट किया गया। महाभारत की कास्ट के बारे में आज भी जिक्र किया जाता है। 

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि निर्देशक बी आर चोपड़ा की महाभारत में शिखंडी का किरदार किस अभिनेता ने निभाया था। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आज वह दिग्गज एक्टर काम के लिए तरस रहा है, जिसकी वजह भी उन्होंने खुद बताई है। 

    महाभारत के शिखंडी का बुरा हाल

    टीवी की महाभारत में शिखंडी की भूमिका में नजर आने वाले अभिनेता का नाम कंवरजीत पेंटल हैं, जोकि दूरदर्शन की महाभारत के कास्टिंग डायरेक्टर और मामा शकुनि का किरदार निभाने वाले दिवंगत एक्टर गूफी पेंटल के भाई हैं। उस वक्त कंवरजीत को शिखंडी के कैरेक्टर से काफी लोकप्रियता मिली थी। लेकिन आज वह काम के लिए तरस रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- 1400 करोड़ का मालिक बना Uttar Ramayan का 'कुश', 13 साल की उम्र में ही छोड़ दी थी एक्टिंग

    Kanwarjit Paintal (3)

    दरअसल हाल ही में एक्टर मनमीत सिंह द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक लेटेस्ट वीडियो में वह कंवरजीत पेंटल से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में मनमीत से पेंटल मजाकिया अंदाज में सोशल मीडिया के इस दौर में अपनी पहचान को लेकर सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    Kanwarjit Paintal

    वीडियो की शुरुआत में मनमीत पूछते हैं- क्या आप एक एक्टर हैं? जिस पर कंवरजीत पेंटल जवाब देते हैं- नहीं। जब मनमीत कहते हैं कि दर्शकों ने उन्हें एक्टिंग करते देखा है, तो पेंटल आगे कहते हैं- मेरे इंस्टाग्राम पर कोई फॉलोअर्स नहीं हैं। इसलिए, मैं एक्टर नहीं हूं।

    Kanwarjit Paintal (1)

    ये सुनकर मनमीत हैरान हो जाते हैं और आगे पूछते हैं- क्या आपका मतलब यह है कि जिनके पास काफ़ी फॉलोअर्स नहीं होते, वे एक्टर नहीं कहलाते? पेंटल मुस्कुराते हुए, बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब देते हैं- जी बिल्कुल नहीं।

    कंवरजीत पेंटल ने कीं 350 मूवीज

    इस तरह से कंवरजीत पेंटल ने बदलते जमाने में सोशल मीडिया के बढ़ते चलने के बीच अपनी पहचान को लेकर दर्द बयां किया है। आपको बता दें कि कंवरजीत हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर हैं और वह 350 से ज्यादा मूवीज में बतौर अभिनेता नजर आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन सहित कई दिग्गज एक्टर्स संग काम किया है। उनकी लोकप्रिय मूवीज के नाम इस प्रकार हैं-