Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या अंजलि अरोड़ा को डेट कर रहे हैं Elvish Yadav? अफेयर की खबरों पर बोल गए ऐसी बात

    Updated: Fri, 05 Apr 2024 04:55 PM (IST)

    Elvish Yadav पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। एल्विश यादव और अंजलि अरोड़ा दोनों ही सोशल मीडिया पर एक बड़ा नाम हैं। बीते दिनों कुछ रिपोर्ट ...और पढ़ें

    एल्विश यादव ने अंजलि अरोड़ा संग अफेयर की खबरों पर दिया बयान / फोटो- Instagram
    एल्विश यादव ने अंजलि अरोड़ा संग अफेयर की खबरों पर दिया बयान / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. अंजलि अरोड़ा से अफेयर की खबरों पर एल्विश यादव ने तोड़ी चुप्पी
    2. एल्विश यादव के समर्थन में सामने आई थीं अंजलि अरोड़ा
    3. ट्विटर पर अंजलि-एल्विश के बीच चलती है जुबानी जंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एल्विश यादव एक ऐसे सोशल मीडिया स्टार हैं, जो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं। रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले छह दिनों तक जेल में रहकर आए एल्विश यादव फिलहाल जमानत पर बाहर है।

    बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव जैसे ही बाहर आए थे, वह फिर से कभी मनीषा रानी के साथ अपनी दोस्ती को लेकर, तो कभी अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) के साथ जुबानी जंग को लेकर सुर्खियां बटोर रहे थे। हाल ही में अंजलि अरोड़ा से खट्टी-मीठी नोक-झोंक के बीच दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा था, जिस पर एल्विश यादव ने चुप्पी तोड़ते हुए रिएक्शन दिया है।

    अंजलि अरोड़ा संग अफेयर की खबरों पर एल्विश यादव ने कही ये बात

    कई विवादों के बाद Youtuber एल्विश यादव का करियर एक बार फिर से ट्रैक पर लौटता हुआ दिखाई दे रहा है। वह अमेजन मिनी टीवी के रियलिटी शो 'प्लेग्राउंड' में नजर आ रहे हैं। इस शो में उन्होंने अपनी निजी जिन्दगी से जुड़ी कई बातें की। अपने परिवार के बारे में बातचीत करते हुए वह काफी भावुक हो गए।

    यह भी पढ़ें: Elvish Yadav - अंजलि अरोड़ा के बीच शुरू हुई 'महाभारत', BBOTT 2 विनर के तंज का एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

    हालांकि, इन सबके बीच जब उनसे अंजलि अरोड़ा संग अफेयर की खबरों पर पूछा गया, तो 'राव साहब' ने तुरंत ही जवाब देते हुए कहा,

    "अंजलि का ब्वॉयफ्रेंड है, अभी अंगूठी पहने हुए उन्होंने आप सबके साथ एक फोटो भी शेयर की थी, आप क्यों उनका रिश्ता खराब करवा रहे हो, हम दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं"।

    अंजलि अरोड़ा और एल्विश यादव के बीच चल रही है जुबानी जंग

    आपको बता दें कि एल्विश यादव का जब यूट्यूबर मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर से झगड़ा हुआ था, तो उस समय अंजलि अरोड़ा ने उनके समर्थन में उतरकर एक पोस्ट शेयर किया था और कहा था कि अन्जिलियंस तुम्हारे साथ हैं।

    खबरें और भी

    हालांकि, एल्विश यादव जैसे ही जेल गए थे, वैसे ही अंजलि अरोड़ा के सुर भी बदल गए थे और उन्होंने इसे टीआरपी गेम बताया था। जब एल्विश यादव बाहर आए, उसके बाद उन्होंने अंजलि अरोड़ा और उनके फैंस को लेकर ट्विटर पर तंज कसा, जिसपर एक्ट्रेस ने भी पलटवार किया। तब से ही दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू है।

    यह भी पढ़ें: Elvish Yadav ने Anjali Arora की पीठ पर घोंपा छुरा, 'कच्चा बादाम' गर्ल पर इनडायरेक्टली की बड़ी बयानबाजी