यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 2 के बाद 'बिग बॉस 17' में जलवा दिखाएंगे Elvish Yadav! आगे के प्लान के बारे में किया बड़ा खुलासा
Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav 17 जून को शुरू हुए जिओ सिनेमा के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 को 14 अगस्त को अपना विनर मिल गया। एल्विश यादव भारी मतो ...और पढ़ें

HighLights
- 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर बने एल्विश यादव
- 'बिग बॉस ओटीटी 2' जीतने के बाद 'बिग बॉस 17' पर की बात
- एल्विश आर्मी का किया शुक्रिया अदा
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जो अब तक किसी कंटेस्टेंट के साथ होते देखने को नहीं मिला। वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जैसे ही सलमान खान (Salman Khan) ने विनर के लिए उनका नाम अनाउंस किया, हर कोई बस देखता ही रह गया। इस जीत के लिए एल्विश ने अपने फैंस का तहे दिल से शुक्रिया किया है। साथ ही बिग बॉस 17 में जाने के प्लान के बारे में बात की है।
भारी मतों से अभिषेक को दी मात
एल्विश यादव ने दो मिलियन से भी ज्यादा मतों से अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) को मात दी है। एल्विश को 800,99,975 वोट्स मिले। जबकि, अभिषेक के टोटल वोट्स 600,98,365 थे। वहीं, मनीषा रानी (Manisha Rani) सेकंड रनरअप रहीं। एल्विश ने बिग बॉस ओटीटी 2 जीतकर इतिहास रच दिया है।
बिग बॉस 17 में जाएंगे एल्विश?
एलविश यादव ने शो से बाहर आने के बाद बिग बॉस 17 और आगे की प्लान के बारे में बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कलर्स के नेक्स्ट बिग बॉस सीजन में जाना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, "इस वाले में नहीं। अभी मैं बहुत टाइम से अपने घर से दूर रहा। आगे कभी मौका मिलेगा तो जरूर करूंगा।"
View this post on Instagram
एल्विश आर्मी का किया शुक्रिया
एल्विश यादव को जिताने में 'एल्विश आर्मी' का बहुत बड़ा हाथ रहा है। बता दें कि एल्विश आर्मी, एल्विश यादव की सबसे बड़ी फैन फॉलोइंग है। इस वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट को जिताने के लिए सोशल मीडिया पर भर भरकर उनका प्रमोशन किया जा रहा था।
खबरें और भी

आलिया को कहा आई लव यू
शो से बाहर आने के बाद जब एल्विश यादव को पता चला कि आलिया भट्ट ने उन्हें सपोर्ट किया था, तो खुशी से उनकी आंखें चमक उठीं। उन्होंने फ्लाइंग किस देते हुए आलिया को आई लव यू कहा।