Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: बेघर हुईं खानजादी ने बताई हाउसमेट्स की सच्चाई, बोलीं- मैं टूट गई थी, विनर का भी किया खुलासा!

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 03:49 PM (IST)

    बिग बॉस 17 में खानजादी का गेम ओवर हो चुका है। लेटेस्ट एपिसोड में उन्हें घर से बेघर किया गया। हालांकि खानजादी को ऑडियंस वोट्स के आधार पर नहीं बल्कि उनक ...और पढ़ें

    File Photo of Firoza Khan aka Khanzaadi
    File Photo of Firoza Khan aka Khanzaadi

    HighLights

    1. 'बिग बॉस 17' से बाहर हुईं खानजादी
    2. हेल्थ इश्यूज का मजाक बनाए जाने पर की बात
    3. इस सीजन के पोटेंशियल विनर का लिया नाम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Khanzaadi on Bigg Boss 17 Housemates: रैपर और सिंगर फिरोजा खान यानी कि खानजादी की 'बिग बॉस 17' से विदाई हो चुकी है। उनका एविक्शन कई लोगों को फेयर नहीं लगा। वहीं, बेघर होने से कुछ दिन पहले खानजादी घर से निकलने की गुजारिश करती हुई नजर आ रही थीं, जिसका जिक्र उन्होंने वीकेंड का वार में भी किया था। अब जब वह बेघर हो चुकी हैं, तो उन्होंने घर में अपने एक्सपीरियंस और उसे कंटेस्टेंट पर भी बात की जिसे वह इस सीजन का विनर समझती हैं।

    'बाहर आने के लिए तड़प रही थी'

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि खानजादी ने खुद के बाहर होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, "मैं तड़प रही थी बाहर आने के लिए। मैं स्ट्रॉन्ग विल पावर के साथ अंदर गई थी। लेकिन कुछ समय के बाद गेम में मेरा इंटरेस्ट खत्म हो गया और मैं उसे घर से भागना चाहती थी।"

    'मैं टूट गई थी'

    खानजादी ने कई बार शो में अपनी हेल्थ इश्यूज पर बात की थी। मगर उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया गया। घर वालों को उनके हेल्थ का मजाक बनाते भी देखा गया। इस पर उन्होंने कहा, "मैं पागल नहीं हूं कि मैं खुद से बार-बार चीज दोहराती रहूंगी। मैं टूट गई थी, रो पड़ी थी। मेरे हेल्थ इश्यूज का मजाक बनाया जाता था। मुझे ऐसा लगता था जैसे मैं वहां की हूं ही नहीं। मेरे हेल्थ इश्यूज पर चर्चा होती थी और उनका मजाक बनाया जाता था।"

    उन्होंने कहा कि अंकिता लोखंडे, अनुराग डोभाल और विक्की जैन के अलावा बाकी सब ने उनके खिलाफ गैंग बनाया। जब एक टास्क के दौरान मुझे चोट लगी, तब मैंने अपनी हेल्थ इश्यूज के बारे में बताया कि मुझे क्या चीज परेशानी देती है।

    खबरें और भी

    बताया कि कौन जीत सकता है शो

    फिरोजा खान ने बिग बॉस 17 के पोटेंशियल विनर का नाम लिया। उन्होंने अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और मुनव्वर फारुकी का नाम विनर की दावेदारी के लिए लिया।

    बता दें कि खानजादी का अभिषेक कुमार के साथ लव एंगल बन रहा था। शो में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ते देखी गईं। उनके एविक्शन पर अभिषेक फूट-फूट कर रोए थे।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी का सच बताने आ रही है ये कंटेस्टेंट, धोखेबाजी का लगाया आरोप, कहा- शादी का वादा कर...