Lata Mangeshkar बन हुईं ट्रोल, पंच लाइन में दी भारती को टक्कर; कंगना संग दुश्मनी मोल लेने वालीं कहां हैं कॉमेडियन?
भारती सिंह को अगर कॉमेडी की दुनिया में किसी ने टक्कर दी तो वह थीं सुगंधा मिश्रा। लता मंगेशकर की मिमिक्री करने से लेकर कंगना संग विवाद में फंसने वाली, ...और पढ़ें

लता मंगेशकर की मिमिक्री कर हुईं मशहूर/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडी की दुनिया में अपने कदम जमाना बिल्कुल भी आसान नहीं है खास तौर महिलाओं के लिए। गुड्डी मारुति से लेकर भारती सिंह तक, बहुत ही कम फीमेल्स ऐसी हैं, जिनके वन लाइनर दर्शकों को बहुत हंसाते हैं।
इन्हीं नामों में एक नाम सुगंधा मिश्रा का भी है, जिन्होंने साल 2008 में 'ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से शुरुआत की थी। हालांकि, धीरे-धीरे कपिल शर्मा का शो छोड़ने के बाद वह लाइमलाइट से दूर होती रहीं। अब सुगंधा कहां हैं और क्या कर रही हैं, उनके जन्मदिन पर जाने कॉमेडियन के कुछ विवाद।
लता मंगेशकर का मजाक उड़ाने का लगा था आरोप
सुगंधा मिश्रा वैसे तो आम तौर पर अपनी कॉमेडी के लिए जानी जाती हैं, लेकिन सहीं मायनों में उन्हें पहचान तब मिली, जब उन्होंने शोज में लता मंगेशकर की मिमिक्री करनी शुरू की। हालांकि, कई बार दिग्गज सिंगर की नकल उतारने की वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा।
साल 2015 में सुगंधा ने एक अवॉर्ड फंक्शन में 'सेक्सीला' के गेटअप में आकर लता मंगेशकर की मिमिक्री कर दी थी। उनके बोलने के लहजे और गाने का मजाक उड़ाया था, जिसकी वजह से अल्का याग्निक और ललित पंडित जैसे दिग्गज सिंगर्स ने उनके एक्ट पर कड़ी आपत्ति जताई थी। जिस पर सफाई देते हुए सुगंधा मिश्रा ने कहा था कि जब वह एक्ट कर रही थीं, तब लोग हंस रहे थे, लेकिन बाद में लोगों ने इसपर कंट्रोवर्सी क्रिएट कर दी थी।
यह भी पढ़ें- अब बजेगी शहनाई! Karan Kundrra ने दुनिया के सामने पहनाई तेजस्वी को अंगूठी, खुशी के मौके पर क्यों दुखी हुए फैंस?

कंगना रनौत को भी दिलाया था गुस्सा
सुगंधा मिश्रा न सिर्फ लता मंगेशकर की मिमिक्री करने को लेकर सुर्खियों में आई थीं, बल्कि साल 2017 में 'द वॉइस ऑफ इंडिया सीजन 2' में जब कंगना अपनी फिल्म 'रंगून' को प्रमोट करने के लिए कंगना रनौत आई थीं, तो उस दौरान सिंगर सलीम मर्चेंट और शान ने शो की होस्ट से उनकी मिमिक्री करने के लिए कहा था। कॉमेडियन ने भी कंगना रनौत के 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के किरदार 'दत्तो' की नकल उतारी। सुगंधा की मिमिक्री देखकर कंगना खुश नहीं हुईं, बल्कि उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'मेरा मन कर रहा है कि मैं इसे एक थप्पड़ मार दूं।'
खबरें और भी
कंगना के ऐसा कहने के बाद सेट पर साइलेंस का माहौल बन गया था और कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ, लेकिन सुगंधा ने बाद में यह क्लियर किया कि वह सिर्फ मस्ती थी और स्क्रिप्ट का एक हिस्सा था।
-1779539236797.jpg)
अब कॉमेडी से दूर क्या कर रही हैं सुगंधा मिश्रा
23 मई 1988 में जन्मीं सुगंधा मिश्रा अब भले ही स्टैंडअप कॉमेडी न कर रही हों, लेकिन वह अभी भी स्क्रीन पर काफी एक्टिव हैं। वह इन दिनों सोनी सब के शो 'वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नए किस्से' में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका सुमन का किरदार हैं। सुगंधा अपने पति संकेत भोसले के साथ इंस्टाग्राम पर कई कॉमेडी वीडियो भी पोस्ट करती रहती हैं।