विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अनुपमा' से कट गया अनुज कपाड़िया का पत्ता? शो छोड़ने की खबरों पर Gaurav Khanna ने बता दी असलियत

Published: Sun, 21 Apr 2024 02:24 PM (IST)

टीवी का पॉपुलर डेली सोप अनुपमा (Anupamaa) में इन दिनों इंट्रेस्टिंग ट्रैक चल रहा है। अनुपमा और आध्या के बीच ...और पढ़ें

अनुपमा छोड़ने पर गौरव खन्ना ने दिया ये जवाब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अनुपमा छोड़ने पर गौरव खन्ना ने दिया ये जवाब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अनुपमा से हुई अनुज कपाड़िया की छुट्टी?
  2. गौरव खन्ना ने अनुपमा छोड़ने पर कही ये बात
  3. गौरव खन्ना ने बताया शो छोड़ने का सच

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुपमा (Anupamaa) पिछले चार सालों से टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के बाद जिस शख्स ने शो से बेशुमार पॉपुैरिटी हासिल की है, वो है गौरव खन्ना (Gaurav Khanna)। अनुपमा और अनुज की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है।

जिस घड़ी से गौरव खन्ना ने अनुज बनकर शो में एंट्री मारी थी, तभी वह शो की जान बन गए थे और दर्शकों के दिलों पर छा गए थे। अनुपमा और अनुज की जोड़ी इतनी पसंद की जाती है कि दर्शक उन्हें एक साथ देखने के लिए बेकरार रहते हैं।

अनुज का अनुपमा से कटा पत्ता?

इन दिनों शो में अनुपमा और अनुज की जुदाई दिखाई जा रही है। मगर हालिया ट्रैक को देख उम्मीद लगा रहे थे कि शायद उनकी फेवरेट जोड़ी फिर से एक हो जाएगी। दरअसल, श्रुति के गोली लगने के बाद कहा जा रहा है कि शायद उसका ट्रैक खत्म हो जाएगा और फिर से अनुज की जिंदगी में अनुपमा की एंट्री होगी। मगर गौरव खन्ना के शो छोड़ने की खबरों से लोग काफी परेशान हो गए थे। 

यह भी पढ़ें- Entertainment News: टीवी कलाकारों को कमतर समझने वालों को रूपाली गांगुली ने दिया जवाब, वेब सीरीज एक्टर के बारे में बोल दी कड़वी बात

शो छोड़ने पर बोले अनुपमा

काफी समय से खबर आ रही थी कि गौरव खन्ना अनुपमा शो छोड़ रहे हैं। अब खुद गौरव खन्ना ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ गौरव खन्ना ने कहा- 

मुझे नहीं पता कि ये कहां से आया है। मुझे इसमें कोई सच्चाई नजर नहीं आती, क्योंकि मैं अपने शो के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।' मुझे अभी तक ऐसी कोई बात नहीं पता। इस खबर का कोई आधार नहीं है। इन दिनों ऑनलाइन बहुत सारी फर्जी खबरें सामने आती हैं। मैं समझता हूं कि जब लोग किसी शो को पसंद करते हैं तो उनके अपने विचार होते हैं, लेकिन यह खबर बिल्कुल भी सच नहीं है।

गौरव खन्ना ने शो छोड़ने की अफवाहों पर फैंस से कहा कि वे सोशल मीडिया पर चल रहीं खबरों पर यकीन न करें। वह इस शो के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Anupamaa शो से इस स्टार ने सालों बाद कहा अलविदा, रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।