यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss OTT 2 के दर्शकों के लिए गुड न्यूज, इतने हफ्तों के लिए एक्सटेंड हुआ सलमान खान का ये शो
Bigg Boss OTT 2 Two Weeks Extension बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में शो के मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। पहले ये शो ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस ओटीटी 2 ने फैंस को दी खुशखबरी
- शो को किया दो हफ्तें एक्सटेंड
- अब अगस्त के मीड में होगा शो का फिनाले
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2 Two Weeks Extension: 'बिग बॉस ओटीटी 2' में 8 जुलाई को तीसरा वीकेंड का वार एपिसोड देखने का मिला। बीते हफ्ते घर में काफी कुछ देखने को मिला। बेबिका की लड़ाई कभी अभिषेक से तो कभी घर की कैप्टन जिया शंकर से।
तो वहीं दूसरी तरह शो में दो प्यार के फूल भी खिलते नजर आ रहे हैं। जी, हां हम बात कर रहे हैं अविनाश और फलक नाज की। अविनाश ने फलक को अपने दिल की बात बताई। अविनाश फलक से कहते नजर आते हैं कि वो उनके लिए कुछ अलग महसूस करते हैं।
दोनों की बातें सुनकर ऐसा लगा कि उनके बीच एक प्यार के रिश्ते की शुरुआत हो चुकी है। वहीं इसके अलावा एक्टर घरवालों को एक बड़ी खुशखबरी देते नजर आए।
सलमान ने कंटेस्टेंट को दी खुशखबरी
दर्शकों को ये शो काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में शो के मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। पहले ये शो जहां 6 हफ्तों का बताया जा रहा था वहीं अब इसे 8 हफ्तों का कर दिया है। सलमान खान ने घर में मौजूद कंटेस्टेंट को खुशखबरी देते हुए कहा कि बिग बॉस ओटीटी 2 हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है।
ये बात भाईजान अपने अंदाज में घरवालों को सुनाते हैं और कहते हैं "भले ही घर में माहौल खराब रहा हो, लेकिन जनता अभी भी घर में सभी को प्यार कर रही है। मैं कहना चाहूंगा कि शो को दो हफ्ते का एक्सटेंशन मिल रहा है"। सलमान खान की ये बात सुन घरवाले काफी खुश नजर आते हैं।
खबरें और भी
#BiggBossOTT2 #WeekendKaVaar #AbhishekMalhan always stands for his friend, today again he supports #ManishaRani . #SalmanKhan #BiggBossOTT #ManishaRani #FalaqNaaz pic.twitter.com/mt3dJ4JCE7
— BIG BOSS TAK 👁️2_0 (@bigbosstak_2_0) July 9, 2023
अब तक ये सदस्य घर से हुए बाहर
इस शो में 14 कंटेस्टेंट ने एंट्री की थी। पुनीत सुपरस्टार को महज 12 घंटे में ही शो में बाहर निकाल दिया गया था। इसके बाद पलक पुरसवानी शो से बाहर हुई। पलक के बाद आलिया सिद्दीकी और आकांक्षा पुरी शो से बाहर हुई।