Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gurucharan Singh: शादी करने वाले थे 'रोशन सोढी', पैसों की तंगी से थे परेशान? लापता होने से पहले किया था ये काम

    Updated: Mon, 29 Apr 2024 10:37 AM (IST)

    एक्टर Gurucharan Singh के लापता होने की जानकारी जब से सामने आई है तब से उनकी फैमिली और फैंस उनके लिए परेशान हैं। एक्टर का पता लगाने के लिए लगातार प्रय ...और पढ़ें

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर गुरुचरण सिंह
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर गुरुचरण सिंह

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Gurucharan Singh Missing: पॉपुलर सिटकॉम शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'रोशन सोढी' बनकर फेमस हुए गुरुचरण सिंह का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले गुरुचरण न तो मायानगरी पहुंचे और न अपने घर वापस आए। उनकी तलाश में लगातार प्रयास जारी है। इस बीच गुरुचरण सिंह की शादी और फाइनेंशियल स्टेटस को लेकर अपडेट सामने आई है। 

    लापता होने से पहले किया था ट्रांजैक्शन

    गुरुचरण सिंह को लेकर किडनैपिंग का केस भी दर्ज किया गया है। उनकी आखिरी लोकेशन दिल्ली के पालम में पाई गई। सामने आई जानकारी के अनुसार, गुरुचरण सिंह 24 अप्रैल को रात करीब 9.14 बजे पालम एरिया में रोड क्रॉस करते देखे गए थे। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था। अब इस बात की जानकारी सामने आई है कि लापता होने से पहले उन्होंने भारी - भरकम ट्रांजैक्शन किया था। 

    एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, 50 वर्षीय 'सोढी' यानी गुरुचरण सिंह पैसों की तंगी से जूझ रहे थे। लापता होने से पहले उन्होंने दिल्ली में ही एटीएम से 7000 रुपये का ट्रांजैक्शन किया था। इतने पैसे उन्होंने निकाले थे। उनकी आखिरी लोकेशन दिल्ली के पालम में पाई गई। ये एरिया उनके घर से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं, उनकी फाइनेंशियल कंडीशन या शादी पर फैमिली की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

    होने वाली थी एक्टर की शादी

    ये जानकारी भी सामने आई है कि गुरुचरण सिंह की शादी होने वाली थी। लापता होने से पहले वह दिल्ली के कई इलाकों में सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। गुरुचरण की लास्ट लोकेशन का जो वीडियो सामने आया था, उसमें उन्हें बैग लिए कहीं जाते हुए देखा जा सकता है। 

    खबरें और भी

    बता दें कि IPC की धारा 365 के तहत गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज हुई है। एक्टर की तलाशी और सीसीटीवी फुटेज की तफतीश के लिए टेक्निकल टीम लगाई गई है।

    यह भी पढ़ें: TMKOC: कर्ज में डूबे थे गुरुचरण सिंह, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ ये काम कर रहे थे 'रोशन सोढी'