यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'वो जहर देता', Asim Riaz से ब्रेकअप के बाद दुल्हन बनीं Himanshi Khurana? सोशल मीडिया पर किया ऐसा पोस्ट
बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने कुछ समय पहले आसिम रियाज (Asim Riaz) के साथ ब्रेकअप का एलान किया था। अब हिमांशी ने सोशल मीडिया पर एक व ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस से शुरू हुआ था हिमांशी और आसिम का प्यार
- तीन साल तक हिमांशी और आसिम रियाज ने की थी डेटिंग
- स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आये आसिम रियाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) और आसिम रियाज (Asim Riaz) कभी टेली वर्ल्ड के पावर कपल की लिस्ट में शुमार थे लेकिन पिछले साल दिसंबर में एक्ट्रेस ने अचानक ब्रेकअप की खबर देकर फैंस को चौंका दिया था। पोस्ट में हिमांशी ने ब्रेकअप का कारण दोनों के अलग-अलग धर्म को बताया था।
हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के प्यार की शुरुआत बिग बॉस सीजन 14 में हुई थी। को-कंटेस्टेंट्स से लव बर्ड्स बने हिमांशी और आसिम ने एक-दूसरे को तीन साल तक डेट किया, लेकिन अब वे अलग हो गये हैं। कुछ समय पहले आसिम के पोस्ट से माना जा रहा था कि उनकी जिंदगी में किसी और की एंट्री हो गई है। अब हिमांशी दुल्हन के लिबास में नजर आई हैं।
दुल्हन के लिबास में दिखीं हिमांशी
आसिम रियाज से अलग होने के बाद से ही हिमांशी खुराना चर्चा में बनी हुई हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर क्रिप्टिक पोस्ट करती रहती हैं, जिसे लोग आसिम से जोड़ रहे हैं। अब हिमांशी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में हिमांशी ट्रेडिशनल पंजाबी ब्राइडल लुक में दिख रही हैं। लाल रंग का सलवार-सूट, दुपट्टा, मांग टीका, नथ, चोकर, हार, लाल चूड़ा और कलीरों में नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- Asim Riaz के बदतमीजी वाले वीडियो के बीच वायरल हुआ हिमांशी खुराना का पोस्ट, लिखा- 'खोलूंगी राज'
शायरी ने खींचा फैंस का ध्यान
वीडियो में हिमांशी खुराना दुल्हन के लिबास में मुस्कुराती हुई पोज दे रही हैं। बैकग्राउंड में जय सिंह की शायरी- 'वो जहर देता तो पूरी दुनिया के निगाह में आ जाता तो यह किया कि मुझे वक्त पर दवाई नहीं दी' लगाई है। इस वीडियो और शायरी को देख फैंस कह रहे हैं कि वह यह आसिम रियाज को लेकर कह रही हैं।
खबरें और भी
एक यूजर ने लिखा, "ये लाइन आसिम रियाज के लिए है।" एक और ने भी यही बात कही। एक ने कहा, "उसने समय पर दवाई भले ही न दी हो, पर हम दुआएं देना नहीं भूले।" एक और ने कहा, "जो होता है अच्छे के लिए होता है।"
यह भी पढ़ें- Asim Riaz की मिस्ट्री गर्ल पर रिएक्ट नहीं करना चाहतीं Himanshi Khurana, ब्रेकअप के बाद हो गई हैं परेशान!