Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hina Khan ने थाई हाई स्लिट गाउन में दिया कातिलाना पोज, हॉट अंदाज देख फैंस की अटकी सांसें

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 01 Jan 2023 04:41 PM (IST)

    Hina Khan Bold Photos हिना खान का अंदाज फैंस को दिल को लुभा रहा है। वह काफी बोल्ड पोज दे रही है। हिना खान की फोटोज पर फैंस भी दिल खोलकर कमेंट्स कर रहे ...और पढ़ें

    Hina Khan Bold Photos: हिना खान टीवी एक्ट्रेस है।
    Hina Khan Bold Photos: हिना खान टीवी एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Hina Khan Bold Photos: फिल्म एक्ट्रेस हिना खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें ब्लैक कलर की डीप नेक थाई हाई स्लिट गाउन पहने देखा जा सकता है। वहीं उन्होंने हाई हील्स और स्टॉकिंग भी पहन रखी है। हिना खान ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'साल का अंतिम दिन, चमकना होगा। नए वर्ष की ढेरों शुभकामनाएं दोस्तों।'

    हिना खान तस्वीरों में कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं

    हिना खान तस्वीरों में कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। उन्होंने 8 तस्वीरें शेयर की है। वहीं, उनके बाल खुले हुए हैं। उन्होंने हैवी मेकअप कर रखा है और वह किसी पार्टी में जाने की तैयारी करती नजर आ रही है। हिना खान की तस्वीरों को 1लाख 40 हजार से ज्यादा लाइक मिले हैं। वहीं कई लोगों ने तस्वीरों पर दिल और आग की इमोजी शेयर की है। कई लोगों ने उनकी फोटो पर हॉट, ब्यूटीफुल, अमेजिंग, नाइस जैसे कमेंट्स भी किए है।

    यह भी पढ़ें: Ranveer Singh ने नए साल के अवसर पर किया क्रिप्टिक वीडियो शेयर, फैंस ने कहा- सर्कस फ्लॉप होने का लगा हैं सदमा

    हिना खान इन दिनों रॉकी जायसवाल को डेट कर रही हैं

    गौरतलब है कि हिना खान इन दिनों रॉकी जायसवाल को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर साथ में समय बिताते नजर आते हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक डेट की घोषणा नहीं की है। हिना खान रॉकी जायसवाल के साथ कई प्रोजेक्ट में भी नजर आ चुकी है।

    यह भी पढ़ें: Bholaa Video: अजय देवगन ने किया 2023 का स्वागत धमाकेदार अंदाज में, 'भोला' की दिखाई झलक

    हिना खान ने कई टेलीविजन शो में भी भाग लिया है

    हिना खान ने कई टेलीविजन शो में भी भाग लिया है। वह डांस रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी है। इसके अलावा वह कई फिल्मों में भी अहम भूमिका निभा चुकी है। हिना खान का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह फैंस की चहेती है। उन्होंने कई कलाकारों के साथ भी काम किया है। वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी है। उनके गाने भी काफी वायरल हुए थे।

    खबरें और भी