Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'खामियां ऐसी होती हैं तो...', Hina Khan के लिए पति रॉकी जायसवाल ने कह डाली ऐसी बात, हर कोई कर रहा तारीफ

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 05:45 PM (IST)

    ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा की भूमिका निभाकर मशहूर हुईं हिना खान (Hina Khan) अपने पति रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) की तारीफ करना नहीं भूलती है ...और पढ़ें

    हिना खान के लिए रॉकी जायसवाल ने की बड़ी बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    हिना खान के लिए रॉकी जायसवाल ने की बड़ी बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. हिना खान रॉकी संग पति पत्नी और पंगा में हुईं शामिल
    2. रॉकी जायसवाल की तारीफ करते हुए इमोशनल हुईं हिना
    3. रॉकी जायसवाल ने हिना खान को लेकर की बड़ी बात

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कपल बेस्ड न्यू रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा (Pati Patni aur Panga) शुरू हो गया है। इस शो में बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के कई कपल्स ने पार्टिसिपेट लिया है। हिना खान भी अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ शो में आई हैं।

    हिना खान और रॉकी जायसवाल ने इसी साल जून के शुरुआती हफ्ते में सिविल मैरिज की थी और फिर अनाउंस किया था कि वे पति पत्नी और पंगा शो में आ रहे हैं। अब शो से एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें हिना इमोशनल होती हुई दिखीं।

    पति के बारे में बात कर छलके हिना के आंसू

    कलर्स के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए गए प्रोमो में हिना खान अपने पति रॉकी जायसवाल की तारीफ कर रोती दिखीं और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) उन्हें संभालती हुई नजर आईं। हिना ने कहा, "यह मेरे लिए बहुत-बहुत-बहुत करता है। आप जब इमोशनल जर्नी से गुजर रहे होते हो तो बहुत हार्ड होता है एक पार्टनर के लिए एक ऐसी लड़की से शादी करना, वो भी उसकी खामियों के साथ...।"

    यह भी पढ़ें- दिखेगा पति-पत्नी का पंगा! 10 साल बाद टीवी पर वापसी के लिए तैयार Gurmeet Choudhary और Debinna Bonnerjee

    रॉकी ने कही दिल छू लेने वाली बात

    इतने में रॉकी जायसवाल ने कुछ ऐसा कह दिया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा, "अगर खामियां ऐसी दिखती (हिना की ओर इशारा करते हुए) है तो मैं उनके साथ 10 बार शादी करने के लिए तैयार हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।" इसके बाद वह हिना के गाल पर किस कर लेते हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    फैंस ने की तारीफ

    सोशल मीडिया पर फैंस भी रॉकी जायसवाल की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "हिना बहुत लकी वाइफ हैं।" एक ने कहा, "हिना खान के पति बहुत अच्छे हैं।" एक ने कहा, "काश सबको ऐसा पार्टनर मिले।" बाकी लोगों ने भी हार्ट और लव की इमोजी के साथ रॉकी की तारीफ की।

    कौन हैं रॉकी जायसवाल?

    हिना खान और रॉकी जायसवाल पिछले डेढ़ दशक से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और दो महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे। आईएमडीबी के मुताबिक, रॉकी एक सुपरवाइजर प्रोड्यूसर हैं। वह 'ससुराल सिमर का' और 'अग्निपरीक्षा' जैसे शोज में एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- Video: शादी के बाद ससुरालवालों की सेवा में लगीं Hina Khan, फैंस को नजर आई परफेक्ट बहू की झलक