यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शादी के बाद Hina Khan और रॉकी जायसवाल के बीच शुरू हुए पंगे, AC और खर्राटे से चालू नया ड्रामा, वीडियो आया सामने
जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) अब मिस से मिसेज बन चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने फिल्ममेकर रॉकी जायसवाल से शादी की थी। बतौर गर्लफ्रे ...और पढ़ें

HighLights
पति पत्नी और पंगा का पहला प्रोमो आउट
शो को होस्ट करेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे
हिना-रॉकी समेत ये कपल्स होंगे शो का हिस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Pati Patni Aur Panga Promo: एक शादी बहुत बड़ा कमिटमेंट होता है। कई बार छोटी-छोटी बात से बड़ा पंगा हो जाता है। जल्द ही टीवी पर एक नया शो आने वाला है जो सेलिब्रिटीज की मैरिड लाइफ का मंत्र बताएगा, जहां पंगा भी होगा। यह रियलिटी शो है पति पत्नी और पंगा जिसकी पहली झलक बीती रात को सोशल मीडिया पर शेयर की गई।
पति पत्नी और पंगा को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही थी। टीवी के कई नामी और चर्चित कपल्स इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं जिनमें से एक हिना खान (Hina Khan) और रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) भी हैं। हाल ही में, उनकी शादी भी हुई है। ऐसे में शादी के बाद उनका साथ में यह पहला शो होगा।
हिना-रॉकी की हैप्पी मैरिड लाइफ का मंत्र
पति पत्नी और पंगा के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि एक हैप्पी मैरिड लाइफ का सबसे बड़ा मंत्र क्या है। हिना और रॉकी की हैप्पी मैरिड लाइफ का मंत्र है- 'जो तुम बोलो बेबी'। हिना जो भी कहती हैं, रॉकी बस हामी भरकर इतना बोलते हैं- जो तुम बोलो बेबी। हिना ने कहा कि वह अब नेक्स्ट पार्टी में खन्नास को भी इनवाइट करेंगी, जिसके जवाब में रॉकी बस इतना बोलते हैं 'जो तुम बोलो बेबी'।
यह भी पढ़ें- 'पता नहीं कल क्या हो...', शादी में इमोशनल हुईं Hina Khan, पति रॉकी के लिए दी खूबसूरत स्पीच
View this post on Instagram
फिर वह रॉकी जायसवाल से कहती हैं कि वह उन्हें शॉपिंग के लिए ड्राप कर दें, इलेक्ट्रिसिटी का बिल भी भरना है और खर्राटे मत लेना। रॉकी ने सिर्फ 'जो तुम बोलो बेबी' से जवाब दिया। आखिर में हिना खान ने 16 पर AC चलाया और बेचारे रॉकी बीवी को मना करने या फिर लड़ाई करने की बजाय चुपचाप विंटर वियर पहनकर सोने चले आते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "हिना और रॉकी की हैप्पी लाइफ का बस एक ही मंत्र, जो तुम बोलो बेबी।"
कब और कहां शुरू होगा पति पत्नी और पंगा?
अपकमिंग शो पति पत्नी और पंगा कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होगा। अगर आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं तो आप इसे जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देख सकेंगे। फिलहाल, अभी प्रीमियर डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है। इस शो को सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) होस्ट करने जा रही हैं। शो में कौन-कौन सा कपल आ रहा है। देखिए यहां लिस्ट।
खबरें और भी
- हिना खान और रॉकी जायसवाल
- रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला
- स्वरा भास्कर और फहाद अहमद
- गीता फोगाट और पवन कुमार
- गुरमीत चौधरी और देबिना बोनर्जी
- सुदेश लेहरी और ममता लेहरी
- अविका गोर और मिलिंद चंदवानी
यह भी पढ़ें- मिनिमल मेहंदी और एलिगेंट साड़ी के साथ दुल्हनिया बनीं Hina Khan, इंटरनेट पर छाया एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक