यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'पता नहीं कल क्या हो...', शादी में इमोशनल हुईं Hina Khan, पति रॉकी के लिए दी खूबसूरत स्पीच
टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) से शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी शादी की प ...और पढ़ें

HighLights
- हिना खान ने रॉकी जायसवाल से की शादी
- प्राइवेट सेरेमनी में हिना और रॉकी ने की मैरिज
- शादी से हिना और रॉकी का नया वीडियो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिना खान अब मिस से मिसेज बन गई हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अचानक गुपचुप तरीके से अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) से शादी कर ली। उनकी शादी में सिर्फ करीबी लोग ही मौजूद हुए थे। शादी के बाद से ही एक्ट्रेस चर्चा में हैं। इस बीच अब उन्होंने अपनी शादी का एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर दिया है।
पिछले कुछ समय से हिना खान ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी को लेकर चर्चा में थी। वह बीमारी के इलाज के बीच कई बार वीडियोज में दिखा चुकी थीं कि कैसे रॉकी ने उनकी देखभाल की है और उन्हें अच्छा महसूस कराया है। दोनों साथ में घूमने भी गए थे। अब उन्होंने शादी कर ली है।
हिना ने पति के लिए दी स्पीच
हिना खान ने दो दिन पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर अनाउंस किया था कि अब वह और रॉकी शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने पति के लिए एक प्यारी स्पीच देती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में हिना ने कहा, "मैं बस कुछ शब्द कहना चाहती हूं। यह कोई प्रतिज्ञा नहीं है। यह एक एहसास है और यह एक भावना है।"
यह भी पढ़ें- Hina Khan शादी के एक दिन बाद काम पर लौटीं, एक्ट्रेस ने सिंपल लुक से जीत लोगों का दिल
View this post on Instagram
हिना खान ने आगे कहा, "प्यार पान बहुत खूबसूरत है लेकिन एक महिला को एंब्रेस करना, वो भी जिंदगी की सभी अनिश्चितता के साथ। मुझे नहीं पता है कि कल क्या होगा। मेरी सारी कमियों के बावजूद एक महिला को स्वीकार करना। यह दुनिया का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। बहुत-बहुत धन्यवाद।"
रॉकी जायसवाल ने भी लुटाया प्यार
हिना खान स्पीच देकर इमोशनल हो गईं। इसके बाद रॉकी जायसवाल ने अपनी लेडी लव के लिए कहा, "वह सिर्फ मेरी दुनिया नहीं है, वह मेरी आत्मा है, वह मेरा दिल है। वह सब कुछ ठीक कर देती है। सब कुछ तभी समझ में आता है जब वह मुस्कुराती है। इस बात पर हर किसी को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह मुस्कुराती रहे। मैं तुमसे प्यार करता हूं।"