विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट खोई, पेरेंट्स के साथ ऐसा बर्ताव किया', अभिषेक-समर्थ की ईशा ने खोली पोल पट्टी, दिया करारा जवाब

Published: Sat, 25 May 2024 11:03 AM (IST)

टेलीविजन एक्ट्रेस ईशा मालवीय प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। बिग बॉस 17 ...और पढ़ें

ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार
ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार

HighLights

  1. अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल पर बोलीं ईशा मालवीय
  2. ईशा ने कहा कि मेरी जीरो सेल्फ रिस्पेक्ट रह गई
  3. ईशा ने कहा कि उन्होंने अपने पेरेंट्स को हर्ट किया है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एंटरटेनमेंट के गलियारों में प्यार और फिर ब्रेकअप होना आम बात है। 'बिग बॉस 17' में ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार के लव ट्रायंगल ने शो को खूब टीआरपी दी। यहां तक कि शो खत्म होने के बाद भी इनके बारे में बातें होना बंद नहीं हुईं। अभिषेक, 'खतरों के खिलाड़ी 14' के कंटेस्टेंट हैं। शो में जाने से पहले उन्होंने ईशा को लेकर काफी कुछ कहा, जिसका अब उन्हें एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया है। 

ईशा मालवीय ने गलाटा इंडिया को इंटरव्यू दिया है। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसी लड़की हैं, जो जल्दी किसी पर गिवअप नहीं करतीं। ईशा ने कहा, ''पता नहीं क्यों मैं इतनी पागल हूं। मेरी न अब जीरो सेल्फ रिस्पेक्ट रह गई है। मैं ऐसी हूं, जो जल्दी किसी पर गिवअप नहीं करती। चाहे कोई मुझे कितना ही इग्नोर करे, लेकिन मैं तब भी पीछे पड़ी रहती हूं कि बात करो, बात करो।

समर्थ से फोन पर हुई थी ये बात

ईशा ने बताया कि उन्होंने समर्थ से फोन पर क्या बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें गोल्ड डिगर और न जाने क्या-क्या सोशल मीडिया पर लोगों ने कहना शुरू किया। ईशा ने कहा, ''जब मैंने समर्थ का इंटरव्यू देखा कि ईशा ने लाइव में ये सब कहा कि, तो मुझे नहीं पता कि उसने सच सुना या नहीं। लाइव में कई लोगों ने मुझे गोल्ड डिगर कहा और मैंने समर्थ का नाम भी नहीं लिया था। समर्थ का इंटरव्यू सुनने के बाद मैंने उसे मैसेज भी किया कि यार तू क्या बोल रहा है। उसने कहा कि मुझे बुरा लगा, तो मैंने कर दिया।''

पेरेंट्स को किया हर्ट 

'उडारियां' एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपने पेरेंट्स को हर्ट किया है। वह कितना ही सॉरी बोल लें, वह कम होगा।

अभिषेक हर समय टूटा दिल पर बात करता है

ईशा ने अभिषेक पर भी बात की। ''अभिषेक कितना फेम खाएगा मेरे नाम पर। हर समय वह टूटा दिल, ब्रेकअप पर बात करता है। उसकी शादी हो जाएगी, बच्चे भी हो जाएंगे, तब भी वो वही कहानी सुनाएगा कि मेरा ब्रेकअप हुआ था। प्लीज अभिषेक के बारे में बात मत ही करो, मुझे उनसे नफरत हो रही है।''

यह भी पढ़ें: KKK 14: आ गया एक और कन्फर्म कंटेस्टेंट का नाम, टीवी का ये मशहूर हीरो रोहित शेट्टी के शो में दिखाएगा दम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।