Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Janmashtami 2025: भूल तो नहीं गए इस गोल-मटोल कान्हा को? ये एक्ट्रेस बनी थी श्रीकृष्ण, सादगी चुरा लेगी आपका दिल

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 06:21 PM (IST)

    Janmashtami 2025 छोटे पर्दे पर कई सितारे श्रीकृष्ण का किरदार निभा चुके हैं। सौरभ सचदेव ने जहां महाभारत में कृष्ण बनकर लोगों का दिल जीता तो वहीं जय श्र ...और पढ़ें

    इस एक्ट्रेस ने निभाया था बाल कृष्णा का किरदार/ फोटो- Facebook
    इस एक्ट्रेस ने निभाया था बाल कृष्णा का किरदार/ फोटो- Facebook

    HighLights

    1. कान्हा के बचपन का किरदार निभाकर फेमस हुई थी ये बच्ची
    2. इस एक्ट्रेस की सादगी पर आज फैंस हार जाते हैं दिल
    3. क्या आपको याद हैं यशोदा मैया के ये छोटे से कृष्णा?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 16 अगस्त को पूरे देशभर में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जा रही है। रात को 12 बजे वृंदावन से लेकर कई मंदिरों में कान्हा जी के जन्म का सलिब्रेशन किया जाएगा। टीवी पर मेकर्स ने श्री कृष्ण के सुंदर रूप को बड़ी ही खूबसूरती से दर्शकों के सामने पेश किया है। नितीश भारद्वाज से लेकर सौरभ जैन, स्वप्निल जोशी सुमेध, मुद्गलकर सहित कई सितारों ने भगवान विष्णु के द्वापर युगश्री के अवतार कृष्ण का किरदार निभाया है। 

    हालांकि, इन सबके बीच एक ऐसी लड़की भी है, जो पर्दे पर श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर फैंस के दिलों में अपनी छाप छोड़ चुकी है। मासूमियत भरी आवाज, चेहरे पर नूर निभाने वाली गोल-मटोल कान्हा का किरदार निभाने वाली ये बच्ची आज कितनी बड़ी हो चुकी हैं, चलिए देखते हैं। 

    इस एक्ट्रेस ने निभाया था बाल कृष्णा का किरदार

    साल 2008 में कलर्स पर एक शो प्रसारित हुआ था, जिसका टाइटल था 'जय श्री कृष्णा'। इस माइथोलॉजिकल शो के टोटल 285 एपिसोड आए थे। इस शो में अगर आपको याद हो तो कृष्ण के बचपन को भी काफी समय तक दिखाया गया था। इस शो में श्री कृष्ण का बाल किरदार, जिस बच्ची ने निभाया था उनका नाम धृति भाटिया है, जो अब युवा हो चुकी हैं। 

    यह भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर गोपी बनीं मौनी रॉय, कंगना रनौत समेत ये सेलेब्स भी कृष्ण की भक्ति में लीन

    Photo Credit- Instagram

    जब धृति ने बाल कृष्णा का किरदार निभाया था, तो उनकी उम्र महज 3 साल की थी, लेकिन अब वह 17 साल की यंगस्टर हो चुकी हैं। जय श्री कृष्णा के अलावा धृति इस प्यार को क्या नाम दूं और एमटीवी के शो 'फना' में नजर आ चुकी हैं। 

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    धृति की सादगी जीत लेती है फैंस का दिल 

    धृति 2015 के बाद से ही लाइमलाइट से काफी समय से दूर थीं। अगर उनका इंस्टाग्राम आप देखेंगे, तो श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाली ये एक्ट्रेस बेहद सिंपल और सादगी से रहती हैं। लंबे समय के बाद धृति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिस पर फैंस ने काफी प्यार लुटाया था। सिंपल शर्ट और जींस में उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया था। 

    Photo Credit- Instagram

    उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "मेरे फॉरएवर कृष्णा, किसी की नजर ना लगे"। दूसरे यूजर ने लिखा, "धृति तुम तो बहुत बड़ी हो गई हो, मैं बचपन में कृष्णा देखती थी"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "हमारे बचपन को इतना खुशनुमा बनाने के लिए आपका धन्यवाद। हमने आपको बहुत मिस किया। 

    यह भी पढ़ें- Mahabharat में कृष्ण का किरदार निभाने वाले ये एक्टर 62 साल की उम्र में हुए तन्हा, छूटा पत्नी और बच्चों का साथ