25 साल पुराने Doordarshan के शो का गाना बना कल्ट, Sonu Nigam ने गाया था 'सुपर हीरो' एंथम
मशहूर गायक सोनू निगम ने 25 साल पहले दूरदर्शन के एक कल्ट सुपर हीरो शो का टाइटल सॉन्ग गाया था।
-1786350736472_m.webp)
दूरदर्शन का सुपर हीरो शो (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
सोनू निगम ने गाया था कल्ट सॉन्ग
दूरदर्शन का 25 साल पुराना शो
शक्तिमान की तरह हुआ था फेमस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक वक्त हुआ करता था, जब टीवी चैनल दूरदर्शन मनोरंजन का प्रमुख साधना माना जाता था। बेशक आज ओटीटी और यूट्यूब को वरीयता दी जाती है, लेकिन जो 90s किड्स हैं, वो दूरदर्शन (Doordarshan) और उस पर आने वाले सुपर हीरोज शो की अहमियत को कैसे भूल सकते हैं।
इस आधार पर आज हम आपको दूरदर्शन के एक ऐसी ही कल्ट सुपर हीरो के टाइटल सॉन्ग की जानकारी आपको देने जा रहे हैं, जिसे गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। आइए जानते हैं कि वह कौन सा शो था।
सोनू निगम ने गाया था शो का टाइटल सॉन्ग
हिंदी सिनेमा जगत के कई ऐसे गायक रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स के टाइटल सॉन्ग्स को भी आवाज दी है। उदाहरण के लिए रवींद्र जैन और अल्का याग्निक जैसे कई सिंगर्स के नाम ले सकते हैं। इस मामले में सोनू निगम का भी नाम शामिल होता है, जब उन्होंने साल 2001 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सुपर हीरो शो जूनियर जी (Junior G) का टाइटल सॉन्ग गाया था।

यह भी पढ़ें- Sonu Nigam ने सर्जरी के बीच गाया मोहम्मद रफी का कल्ट गाना, 77 साल पुराना गीत सुन खोए डॉक्टर्स
जी हां- नहीं है राजा, नहीं है रानी, है ये अजब कहानी जी, जब-जब पाप बढ़ेगा, तब-तब आएगा एक जूनियर जी... इस गीत को सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है। इसे सुनने के बाद आज भी हमारी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। क्योंकि मुकेश खन्ना के शक्तिमान की तरह जूनियर जी धारावाहिक भी दूरदर्शन पर काफी देखा गया और 25 साल बाद भी इसे लोकप्रिय माना जाता है।

जूनियर जी शो ने लंबे समय तक डीडी नेशनल टीवी चैनल पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। इस धारावाहिक में 12 वर्षीय एक स्कूल बच्ची की कहानी को दर्शाया गया था, जो एक जादुई अंगूठी की मदद से सुपर हीरो बनकर सभी की रक्षा करता था और बुराई का खात्मा करता था।
156 एपिसोड तक चला जूनियर जी
दूरदर्शन पर शक्तिमान के बाद अगर कोई सुपर हीरो शो सबसे अधिक पसंद किया गया तो वह जूनियर जी ही था। कई सालों तक इस सीरियल ने दर्शकों का दिल जीता। जूनियर जी कहानी 156 एपिसोड तक सीमित रही थी, जिसने हर किसी को एंटरटेन किया।

