Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: कंगना रनौत ने टॉप 4 कंटेस्टेंट्स का नाम कर दिया रिवील! कहा- 'बड़े नाटक किए इन लोगों ने'

    Updated: Tue, 31 Dec 2024 10:05 AM (IST)

    सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के मंच पर बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आने वाली हैं। बीते दिन एक्ट्रेस को सेट क ...और पढ़ें

    बिग बॉस 18 में दिखाई देंगी कंगना रनौत । फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
    बिग बॉस 18 में दिखाई देंगी कंगना रनौत । फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस 18 में होगी कंगना रनौत की एंट्री
    2. कंगना रनौत घरवालों की लगाएंगी क्लास
    3. 17 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हो रही इमरजेंसी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के वीकेंड का वार में कई सेलिब्रिटीज अपनी फिल्म या फिर शो का प्रमोशन करने आते हैं। मगर इस बार नॉन वीकेंड का वार में ब्यूटी क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आ रही हैं। वह इससे पहले भी कई बार सलमान खान के शो में आ चुकी हैं और एक बार फिर उनके आने से शो में धमाका होगा।

    कंगना रनौत 31 दिसंबर को बिग बॉस 18 के घरवालों के साथ सेलिब्रेट करने वाली हैं। वह शो में अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी (Emergency) का प्रमोशन करने के लिए आ रही हैं। इस दौरान वह शो में जबरदस्त तड़का भी लगाएंगी। वह बीते दिन शूटिंग के लिए सेट के बाहर स्पॉट हुईं और घर के अंदर की कुछ बातें रिवील की हैं।

    कंगना रनौत ने लगाई घरवालों की क्लास 

    कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह घर में डिक्टेटरशिप दिखाने की बात करती नजर आईं। दरअसल, बिग बॉस की शूटिंग खत्म करके जब वह बाहर निकल रही थीं, तब पैप्स ने उन्हें घेर लिया। एक कंगना से पूछा कि घर में इमरजेंसी का टास्क हुआ या नहीं? एक ने कहा कि उन्होंने क्लास लगा दी होगी। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, "बड़े नाटक किए इन लोगों ने। बड़े उत्पात मचाए। मैंने अंदर जाकर डिक्टेटरशिप दिखाई है।"

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: 'यही होना चाहिए विनर', Sara Arfeen ने एविक्शन के बाद खोला राज, ट्रॉफी के हकदार का बताया नाम

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    बिग बॉस 18 के टॉप 4 कंटेस्टेंट्स

    सारा अरफीन खान के एविक्शन के बाद शो में टॉप 10 कंटेस्टेंट्स बचे हैं जिसमें से कंगना रनौत ने टॉप 4 का नाम रिवील किया है। टेली चक्कर के मुताबिक, कंगना ने जिन चार कंटेस्टेंट्स को टॉप 4 में बताया है वो ईशा सिंह (Eisha Singh), चुम दारंग, करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) हैं। फिलहाल, शो में आते ही एक्ट्रेस एक टास्क करने वाली हैं, जो घर के माहौल को फिर से उथल-पुथल कर देगा। अपकमिंग एपिसोड में रजत दलाल और करण की भी गंदी लड़ाई होगी।

    खबरें और भी

    Kangana Ranaut

    Kangana Ranaut - Instagram

    बता दें कि कंगना रनौत की आगामी फिल्म इमरजेंसी कई बार टलने के बाद आखिरकार 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: टाटा कहने का आ गया वक्त! इन कंटेस्टेंट्स पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार, एक का नाम करेगा हैरान