विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैंने किसी को हक नहीं दिया कि...', Karanvir Bohra और टीजे 20 साल बाद ले रहे हैं तलाक? एक्टर ने दिया बयान

Published: Wed, 22 Jul 2026 02:16 PM (IST)

करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी टीजे के सेपरेशन की खबरें पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। अब 'कुबूल है' एक्टर ने इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है, खुद बताया।

करणवीर बोहरा ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी/ फोटो- Instagram

करणवीर बोहरा ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, ऐसी खबरें पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर बनी हुई हैं। इन अफवाहों को हवा तब मिली, जब एक्टर ने अपनी पत्नी टीजे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। तलाक की अफवाहों को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में छाए रहने वाले करणवीर बोहरा ने आखिरकार इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर किया रिएक्ट

करणवीर बोहरा ने अपनी 20 साल पुरानी शादी के टूटने की खबरों को लेकर 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से खास बातचीत में कहा, "मैं फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ भी नहीं कहना चाहूंगा। जब मैं किसी चीज पर बात नहीं करना चाहता, तो विनम्रतापूर्वक मना कर देता हूं। मुझे उम्मीद है कि लोग मेरी प्राइवेसी का सम्मान करेंगे।"

जब अभिनेता से यह पूछा गया कि वह अपनी शादी को लेकर उड़ रही अफवाहों और ट्रोलिंग को कैसे हैंडल करते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, "मैंने किसी को इतनी पावर नहीं दी है कि कोई मुझे परेशान कर सके। जब यूजर्स मुझे कुछ बुरा भी बोलते हैं, तो मैं आहत नहीं होता हूं।"

Screenshot 2026-07-22 140837

मुंबई के एक चर्च में हुई थी पहली मुलाकात

आपको बता दें कि 'कसौटी जिंदगी की' फेम एक्टर करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू की पहली मुलाकात मुंबई के बांद्रा स्थित माउंट मैरी चर्च में हुई थी। दोनों की यह मुलाकात अभिनेत्री अनुपमा वर्मा ने करवाई थी, जो दोनों की कॉमन फ्रेंड थीं। जब अनुपमा को किसी काम के सिलसिले में निकलना पड़ा, तो करणवीर, टीजे को उनके घर छोड़ने वाले थे। हालांकि, दोनों चर्च की सीढ़ियों पर ही बैठ गए और लगातार तीन घंटे तक एक-दूसरे से बातें करते रहे।

Screenshot 2026-07-22 141155

पहली मुलाकात के बाद करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद करण ने टीजे को शादी के लिए प्रपोज किया। 3 नवंबर 2006 को दोनों ने एक आश्रम में सादगी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई थी। आज इस कपल की तीन बेहद प्यारी बेटियां हैं। जिनमें से बेला और वियाना ट्विन्स हैं। 

यह भी पढ़ें- 18 साल बाद TMKOC का साथ छोड़ेंगे 'जेठालाल'? सामने आया Dilip Joshi का दो टूक बयान

यह भी पढ़ें- 'लोगों को बेचारा बनने...' Lock upp से एक्जिट होते ही Madhuri Grover के तीखे बोल, अमीर- गरीब बयान पर दिया जवाब