Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KKK 13: दिव्यांका त्रिपाठी की ताकत देख उड़ गए खिलाड़ियों के होश, वायरल हुआ 'खतरों के खिलाड़ी 13' का ये वीडियो

    Updated: Sun, 24 Sep 2023 03:24 PM (GMT+05:30)

    KKK 13 फेमस एडवेंचरस रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में ऐश्वर्या शर्मा अर्चना गौतम शिव ठाकरे जैसे कई धुरंधर खिलाड़ी अपना हुनर दिखा चुके हैं। मगर इन सब ...और पढ़ें

    Divyanka Tripathi from Khatron ke Khiladi 13
    Divyanka Tripathi from Khatron ke Khiladi 13

    HighLights

    1. 'खतरों के खिलाड़ी 13' से सामने आया दिव्यांका का वीडियो
    2. एक्ट्रेस के जज्बे को देख हैरान हुए कंटेस्टेंट्स
    3. फैंस ने की दिव्यांका की तारीफ

    नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में स्टंट का लेवल देखने के बाद यूजर्स तक की सांसें अटक जाती हैं। खुद कंटेस्टेंट्स की खतरनाक टास्क को परफॉर्म करते वक्त हालत खराब हो जाती है। मगर एपिसोड दर एपिसोड इनका लेवल बढ़ता ही जाता है। जारी किए गए नए प्रोमो में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को हवा में हाई लेवल का टास्क परफॉर्म करते देख बाकी कंटेस्टेंट्स की सांस फूल गई है।

    दिव्यांका के स्टंट ने किया हैरान

    दिव्यांका शो में चैलेंजर के तौर पर एंट्री ले चुकी हैं और आते ही उन्होंने कंटेस्टेंट्स को अपना दम दिखाना भी शुरू कर दिया है। मेकर्स की तरफ से उनके स्टंट परफॉर्मेंस का वीडियो जारी किया गया है। दिव्यांका को हेलिकॉप्टर के सहारे मिनी स्टेयर्स पर टास्क पूरा करते देखा जा सकता है। जिस कॉन्फिडेंस के साथ दिव्यांका अपना काम पूरा करती हैं, उसे देख हर कोई उनकी तारीफ करते देखा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: Parineeti-Raghav Wedding: संगीत में थिरके पंजाब सीएम भगवंत मान, इनसाइड वीडियो वायरल, देखें परिणीति का लुक

    डीनो जेम्स ने दिव्यांका को निडर और फोकस रहते हुए टास्क परफॉर्म करता देख उनके स्ट्रॉन्ग होने की तारीफ की। फैंस ने भी एक्ट्रेस के जज्बे को सराहा है। कई यूजर्स का मानना है कि दिव्यांका, खतरों के खिलाड़ी के इतिहास की बेस्ट प्लेयर में से एक हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    फैंस ने कही ये बात

    एक्ट्रेस के लिए एक यूजर ने कमेंट किया, ''मैंने खतरों के खिलाड़ी में इनसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट नहीं देखा। कभी भी इनके चेहरे पर स्टंट परफॉर्म करते वक्त डर नहीं देखा।'' इसी तरह एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ''बेस्ट चैलेंजर दिव्यांका और फैजू।''

    यह भी पढ़ें: Ganapath Teaser: दुनिया को बदलने आ रहा है 'गणपत', टाइगर श्रॉफ की फिल्म का इस दिन रिलीज होगा टीजर

    खबरें और भी