Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron KeKhiladi 13 Promo: रोहित शेट्टी ने ग्रैंड फिनाले में कंटेस्टेंट्स से लिया बदला, चुन-चुन कर किया रोस्ट

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 10:38 AM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 13 Grand Finale रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 13 का ग्रैंड फिनाले 14 अक्टूबर को टेलीकास्ट किया जाएगा। शो के विनर का नाम जानने ...और पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 (Instagram Image)
    खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 (Instagram Image)

    HighLights

    1. रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स को क्यों किया रोस्ट ?
    2. ऐश्वर्या, नायर और अर्चना का उड़ा मजाक
    3. कौन बनेगा KKK 13 का विनर ?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 (Khatron Ke Khiladi 13 Grand Finale) का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। शो ने 14 कंटेस्टेंट्स के साथ अपना सफर शुरू किया था। एक-एक कर खिलाड़ी छटते गए और अब जल्द KKK 13 को अपना विनर मिलने वाला है।

    खतरों के खिलाड़ी 13 में टीवी, म्यूजिक और फिल्म समेत लगभग एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सभी कोने से सेलेब्स आए। अब इनमें से कोई एक इस सीजन का विनर बन खतरों का खिलाड़ी कहलाएगा।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 13 Winner: रोहित शेट्टी को मिला KKK13 का विनर, सबसे मजबूत कंटेस्टेंट ने उठाई ट्रॉफी ?

    रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स को क्यों किया रोस्ट ?

    खतरों के खिलाड़ी 13  का ग्रैंड फिनाले 14 अक्टूबर को टेलीकास्ट किया जाएगा। इससे पहले शो के प्रोमो रिलीज किए जा रहे हैं। हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 13 के कुछ नए प्रोमो जारी किए गए है, जिनमें रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट्स को बुरी तरह रोस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।

    ऐश्वर्या, नायर और अर्चना का उड़ा मजाक

    खतरों के खिलाड़ी 13 के हालिया प्रोमो में रोहित शेट्टी ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि शो के बाकी सभी सीजन से KKK 13 एकदम अलग था। अब तक शो में कंटेस्टेंट्स आते थे और स्टंट करने के लिए जान लगा देते थे, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ किया कंटेस्टेंट्स के चक्कर में होस्ट को खुद स्टंट करना पड़ा। रोहित शेट्टी ने ये बाद नायर बनर्जी, अर्चना गौतम और ऐश्वर्या शर्मा की ओर इशारा करते हुए कहा।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    कंटेस्टेंट्स को मिले ये खिताब

    रोहित शेट्टी इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स के लिए अवॉर्ड्स की कुछ कैटेगरी लेकर आए। इनमें पहली कैटेगरी थी कि शो का सबसे फट्टी खिलाड़ी कौन था। इस ताज से होस्ट ने अंजुम फकीह को नवाजा। इसके अलावा अर्चना गौतम को एंटरटेनर ऑफ द शो का टाइटल मिला।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 13: हिना खान के धाकड़ अंदाज ने KKK13 में लगाए चार चांद, चैलेंजर बनने के लिए वसूली इतनी फीस

    कौन बनेगा KKK 13 का विनर ?

    खतरों के खिलाड़ी 13 के फाइनलिस्ट की बात करें तो शो में अब पांच कंटेस्टेंट्स बचे हुए हैं। इनमें शिव ठाकरे, रश्मीत कौर, ऐश्वर्या शर्मा, अर्जित तनेजा और डिनो जेम्स का नाम शामिल है। इनमें से कोई एक शनिवार को खतरों के खिलाड़ी 13 की ट्रॉफी और प्राइज मनी अपने नाम करेगा।