Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KKK 14: 9 सेकंड के फासले ने आशीष मल्होत्रा को किया एलिमिनेट, रोहित शेट्टी के सामने छलक पड़े आंसू

    Updated: Mon, 26 Aug 2024 08:47 AM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 14 के बीते एपिसोड में एक शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ। टीवी में अपनी अदाकारी दिखाने के बाद आशीष मल्होत्रा (Aashish Malhotra) रोहित शेट्टी क ...और पढ़ें

    आशीष मल्होत्रा खतरों के खिलाड़ी 14 से हुए बाहर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    आशीष मल्होत्रा खतरों के खिलाड़ी 14 से हुए बाहर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आशीष मल्होत्रा खतरों के खिलाड़ी 14 से हुए बाहर
    2. सुमोना चक्रवर्ती - शालीन भनोट से हार गए थे स्टंट
    3. अनुपमा में तोषू के रोल से फेमस हुए आशीष मल्होत्रा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोमानिया में शूट के बाद टीवी पर शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 (Khatron Ke Khiladi 14) का प्रीमियर हो रहा है। रोहित शेट्टी एक बार फिर खतरनाक स्टंट्स के साथ खिलाड़ियों के पसीने छुड़ाने आ गए हैं। मनोरंजन जगत से जुड़े खिलाड़ियों को ऐसे-ऐसे स्टंट्स करने पड़ते हैं कि उनकी हालत पस्त हो जाती है। शो से अभी तक तीन खिलाड़ी एविक्ट हो चुके हैं, जिसमें एक चौथे का नाम भी जुड़ गया है।

    रोहित शेट्टी के द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो खतरों के खिलाड़ी 14 से आशीष मल्होत्रा (Aashish Malhotra) एलिमिनेट हो चुके हैं। बीते एपिसोड में एक स्टंट न कर पाने की वजह से उन्हें शो को अलविदा कहना पड़ा। इस दौरान वह रो पड़े।

    एलिमिमेट हुए आशीष मल्होत्रा

    आशीष मल्होत्रा सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में शुमार थे। मगर ब्रीफकेस ट्विस्ट के चलते वह फियर फंडा में आ गए। बीते एपिसोड में उन्हें सुमोना चक्रवर्ती और शालीन भनोट के साथ एक खतरनाक स्टंट करना था। यूं तो उन्होंने स्टंट अच्छे से किया, लेकिन 9 सेकंड की दूरी ने उनका बंटाधार कर दिया।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14 शो में बुरी तरह घायल हुई थीं Aditi Sharma, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

    9 सेकंड में हारे आशीष

    स्टंट था सांपों के डर का सामना करना। तीनों खिलाड़ियों को सापों और बिजली के झटके के बीच एक स्टंट करना था। आशीष ने इस स्टंट को 6 मिनट और 4 सेकंड में किया, शालीन भनोट ने 4 मिनट और 5 सेकंड में और सुमोना ने 5 मिनट और 55 सेकंड में। आशीष, सुमोना से मात्र 9 सेकंड से हार गए।

    खबरें और भी

    एलिमिनेशन के बाद रोए आशीष

    स्टंट हारने के बाद आशीष मल्होत्रा एलिमिनेट हो गए। वह शो के लिए बहुत पैशनेट थे और रहना चाहते थे। एलिमिनेशन के बाद आशीष रोने लगे और करण वीर मेहरा ने उन्हें गले लगाया। रोहित शेट्टी ने आशीष की तारीफों के पुल बांधे और कहा कि सीजन में उनका सफर बहुत अच्छा रहा।

    Ashish

    क्या था ब्रीफकेस ट्विस्ट?

    आशीष मल्होत्रा के लिए एक ब्रीफकेस ट्विस्ट एलिमिनेशन की वजह बन गई। एक एपिसोड में उन्हें नियति फतनानी के साथ मुकाबला करना था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। ऐसे में बिना किसी की स्टंट के ही उन्हें फियर फंदा मिल गया और सुमोना-शालीन उन पर भारी पड़ गए।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14 में दो खिलाड़ियों की हुई दमदार वापसी, एक कंटेस्टेंट झगड़े के बाद हुआ था एलिमिनेट