Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 14 में दो खिलाड़ियों की हुई दमदार वापसी, एक कंटेस्टेंट झगड़े के बाद हुआ था एलिमिनेट

    Updated: Tue, 13 Aug 2024 09:12 AM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 14 ऑन-एयर होने के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है। रोहित शेट्टी के स्टंट शो में अब तक तीन कंटेस्टेंट का पत्ता साफ हो गया है जिनमें श ...और पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी 14 में हुई दो कंटेस्टेंट्स की वापसी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    खतरों के खिलाड़ी 14 में हुई दो कंटेस्टेंट्स की वापसी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. खतरों के खिलाड़ी 14 में थे कुल 12 कंटेस्टेंट्स
    2. तीन में से दो कंटेस्टेंट्स की शो में हुई वापसी
    3. खतरों के खिलाड़ी 14 को होस्ट कर रहे रोहित

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दमदार खिलाड़ियों के साथ स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 14वें सीजन (Khatron Ke Khiladi 14) की शुरुआत हो गई है। 12 खिलाड़ियों के साथ रोहित शेट्टी ने रोमानिया में शूटिंग की और यह शो 27 जुलाई को टीवी पर ऑन-एयर हुआ। रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट्स से कंटेस्टेंट्स दर्शकों को हैरान कर रहे हैं।

    13 सक्सेसफुल सीजन के बाद लोगों को इंतजार खतरों के खिलाड़ी 14वें सीजन का था। शो जब से ऑन-एयर हुआ है, तभी से सुर्खियां बटोर रहा है। शो की शुरुआत ही विवाद से हुई। बिग बॉस 13 के रनर-अप रह चुके आसिम रियाज (Asim Riaz) शो का हिस्सा थे और फैंस उनके लिए काफी एक्साइटेड थे, लेकिन वह एक हफ्ता भी शो में नहीं रह पाये। अभिषेक कुमार संग झगड़े और स्टंट करने से मना करने पर वह निकाल दिए गए थे।

    KKK 14 से एविक्ट हो गए थे शिल्पा और कृष्णा

    आसिम रियाज के बाद शो से बाहर जाने वाले मजबूत कंटेस्टेंट्स शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) और कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) रहीं। शिल्पा को टास्क न पूरा करने की वजह से एलिमिनेट किया गया, वहीं कृष्णा ने टास्क करने से मना कर दिया था और उनकी रोहित शेट्टी से भी बहस हो गई थी। इसलिए वह भी एलिमिनेट हो गई थीं। हालांकि, इन तीन में से दो की वापसी हो गई है।

    यह भी पढ़ें- आसिम रियाज के बाद Khatron Ke Khiladi 14 में इन दो कंटेस्टेंट्स का हुआ झगड़ा, शो से हो जाएंगे बाहर?

    शो में हुई दमदार वापसी

    खतरों के खिलाड़ी 14 के लेटेस्ट प्रोमो के साथ रोहित शेट्टी ने दो कंटेस्टेंट्स की वापसी की अनाउंसमेंट की है। प्रोमो में शिल्पा और कृष्णा के बीच एक मुकाबला हुआ और दोनों ने ही शो में वापसी कर ली। प्रोमो में रोहित ने कहा, "कृष्ण और शिल्पा, दोनों का कमबैक हुआ है।" उन्होंने यह भी कहा कि उनका कमबैक कमाल और जस्टिफाईड है।

    खबरें और भी

    प्रोमो में देखा जा सकता कृष्णा और शिल्पा ने पानी के अंदर टास्क परफॉर्म किया और उनके उम्दा परफॉर्मेंस पर बाकी कंटेस्टेंट्स ने तालियां बजाईं। फैंस ने उनकी वापसी पर खुशी जताई, वहीं कुछ लोगों ने कमबैक को बेकार बताया है।

    यह भी पढ़ें- 'खतरों के खिलाड़ी 14' में Krishna Shroff के जज्बे ने जीता फैंस का दिल, कहा- ये टास्क तो विश्वास से परे है