Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KKK 14: अभिषेक कुमार ने किया रोहित शेट्टी के लिए दिल छू लेने वाला पोस्ट, Munawar Faruqui ने दिया ऐसा रिएक्शन

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 10:56 AM (IST)

    टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। हर कोई इस शो के आने का इंतजार कर रहा है। अब इसी बीच इसके एक कंटेस्टेंट अभिषेक ...और पढ़ें

    'खतरों के खिलाड़ी 14' अभिषेक कुमार (Photo Credit: Instagram)
    'खतरों के खिलाड़ी 14' अभिषेक कुमार (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. अभिषेक कुमार ने रोहित शेट्टी के लिए किया पोस्ट
    2. एक्टर ने होस्ट के लिए कही ये बात
    3. मुनव्वर फारुकी ने किया कमेंट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस के बाद अगर दर्शकों को कोई शो सबसे ज्यादा पसंद आता है, तो वो रोहित शेट्टी का 'खतरों के खिलाड़ी' है। इस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो के अभी तक 13 सीजन आ गए हैं और अब जल्द ही 14वां आने वाला है, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट रोमानिया पहुंच गए हैं और वहां इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है।

    अब बस किसी चीज का इंतजार है, तो वो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के ऑनएयर होने का है। हालांकि, ऑनएयर होने से पहले ही वहां से अभी तक कई अपडेट सामने आ गए हैं। फिर चाहें वो कंटेस्टेंट की लड़ाई का हो या उन्हें चोट लगने का। अब इसमें शामिल हुए अभिषेक कुमार ने शो के होस्ट की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।

    यह भी पढ़ें: इंडस्ट्री में ब्रैकथ्रो को लेकर Shalin Bhanot ने दिया बड़ा बयान, बोले- 'पार्टी में जाने से नहीं मिलता काम'

    परिवार की तरह रहते हैं रोहित शेट्टी

    अभिषेक कुमार बिग बॉस 17 में नजर आए थे और अब वह जल्द ही खतरों से खेलते हुए रोहित शेट्टी के शो में नजर आएंगे। हाल ही में अभिषेक ने अपने होस्ट रोहित की तारीफ करते हुए एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने डायरेक्टर के साथ कई फोटो शेयर कीं और लिखा कि सपने देखा करो, पूरे होते हैं यारों।

    इसके आगे अभिषेक ने लिखा कि जो हर मुश्किल समय में मेरे साथ चट्टान की तरह खड़े रहे हैं। आप लोग जानते हैं, मैं क्लॉस्ट्रोफोबिक हूं और मैं अपनी चुनौतियों का सामना कर रहा हूं, लेकिन रोहित सर की सलाह और मार्गदर्शन से मैं बहुत कुछ सीख रहा हूं। इतने बड़े स्टार होने के नाते, वह बहुत ही हंबल हैं।

    खबरें और भी

    हम सभी के साथ परिवार की तरह बिहेव करते हैं। ऐसे लोग बहुत कम होते हैं और जब मिलते हैं, तो जिंदगी को छू जाते हैं। मैं आपका जितना भी शुक्रिया अदा करूं, कम है सर।

    मुनव्वर फारुकी ने किया रिएक्ट

    अभिषेक कुमार के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है। मुनव्वर फारुकी ने कमेंट करते हुए लिखा, "भाई"। इसके अलावा कई फैंस ने लिखा कि अभिषेक हमे आप पर गर्व है।

    यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14 Elimination: रोहित शेट्टी के शो में नहीं टिक पाई TV की ये फेमस बहू, KKK14 से कटा पत्ता?