यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा का फैन निकला ये कंटेस्टेंट, KK14 शुरू होने से पहले बताया किससे लगता है डर
रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 14 सुर्खियों में है। कंटेस्टेंट्स का नाम फाइनल हो चुका है और कुछ ही महीनों में खतरनाक स्टंट से भरा ये शो शुरू हो ज ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेमस रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए कन्फर्म कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ चुका है। इस बार रोहित शेट्टी के शो में कुछ टेलीविजन स्टार्स हिस्सा लेंगे, को कुछ नामी परिवार से आने वाले भी खतरों से खेलेंगे।
'खतरों के खिलाड़ी 14' में इस बार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहन कृष्णा (Krishna Shroff), 'बिग बॉस 16' फेम शालीन भनोट, अभिषेक कुमार और निमृत कौर अहलूवालिया होंगे। इनके अलावा असीम रियाज और शिल्पा शिंदे जैसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स भी नजर आएंगे।
'खतरों के खिलाड़ी 14' में आएंगे ये टीवी एक्टर
रोहित शेट्टी के इस बोल्ड और एडवेंचर्स रियलिटी शो का हिस्सा टीवी एक्टर गश्मीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) भी होंगे। उन्होंने हाल ही में यूट्यूबर सिद्धार्थ कनन को इंटरव्यू दिया, जहां उन्होंने 'इमली' शो से निकाले जाने की अफवाह, अपने डर, कृष्णा श्रॉफ समेत कई चीजों पर खुलकर बात की।

कृष्णा श्रॉफ को लेकर कही ये बात
गश्मीर महाजनी से सिद्धार्थ कनन ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' के एक-एक कंटेस्टेंट के बारे में पूछा। उनसे असीम रियाज, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, कृष्णा श्रॉफ पर पूछा गया। इनमें गश्मीर ने कृष्णा श्रॉफ को लेकर कहा कि उनकी फिजिक अच्छी है। उन्होंने कृष्णा श्रॉफ की बॉडी की तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने असीम रियाज के कभी हार न मानने वाले एटीट्यूड की भी तारीफ की। हालांकि, वह उनके बारे में पर्सनल लेवल पर कुछ नहीं जानते।
खबरें और भी
इस चीज से लगता है सबसे ज्यादा डर
गश्मीर ने इसी इंटरव्यू में बताया कि उन्हें सांप और हाईट से बहुत डर लगता है। अगर अभी सामने सांप आ जाए, तो उनकी हालत खराब हो जाए। वह खतरों के खिलाड़ी 14 में अपने डर पर काबू पाएंगे। गश्मीर ने कहा कि वह मजे के लिए शो में जा रहे हैं। उन्हें जिस चीज से डर लगता है, अगर वह उनके सामने आ जाए, तो उतने मोमेंट के लिए उनकी हालत खराब होगी ही।