Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर की नई कहानी लेकर आए रोहित शेट्टी

    Updated: Sat, 29 Jun 2024 08:42 AM (IST)

    खतरों के खिलाड़ी 14 को ऑन एयर होने में अब बस ज्यादा समय नहीं है जो फैंस इस शो का इंतजार कर रहे थे उनका यह वेट अब ओवर होने वाला है। कलर्स ने शो के प्रोम ...और पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 (Photo Credit: Instagram)
    खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का प्रोमो हुआ रिलीज
    2. खतरों से खेलते नजर आए गश्मीर और कृष्णा
    3. मेकर्स ने रिलीज डेट से अभी नहीं उठाया पर्दा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का बज पिछले काफी समय से बना हुआ है। शो में शामिल हुए कंटेस्टेंट रोमानिया से अपने अपडेट शेयर करते रहते हैं। वहीं, शो को लेकर भी आए दिन नई-नई अपडेट सामने आती रहती है। फैंस भी अब इसके ऑन एयर होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में उनका ये इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है।

    दरअसल, खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का ऑफिशियल प्रोमो वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो में कंटेस्टेंट्स को डर से चीखते चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। अभी तक रोहित शेट्टी के साथ दो कंटेस्टेंट के वीडियो सामने आए हैं, जिसे देखने के बाद यह साफ है कि इस बार रोहित डर की नई कहानी लेकर आने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khialdi 14: करण वीर मेहरा के बाद टॉप 5 में पहुंचा ये कंटेस्टेंट, ट्रॉफी जीतने की पूरी है दावेदारी!

    ड्रीम हॉलिडे बनेगा नाइटमेयर

    13 सक्सेसफुल सीजन के बाद अब खतरों के खिलाड़ी 14 का हर किसी को इंतजार है। इस बार शो की शूटिंग केपटाउन में न होकर रोमानिया में हो रही है। ऐसे में अब कलर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर इसका प्रोमो शेयर कर दिया है। पहले वीडियो में देखा जा सकता है कि कंटेस्टेंट्स की झलक देखने को मिली, जो खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    वहीं बैकग्राउंड से रोहित शेट्टी की आवाज आती है। उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि यूरोप पहुंचते ही कंटेस्टेंट हॉलिडे मूड में आ गए। साइड सीन, स्पा और शॉपिंग... अब मूड बदलेगा, माहौल बदलेगा। इनका ड्रीम हॉलीडे अब जल्द इनके बुरे सपने में बदलने वाला है।

    खबरें और भी

    खतरों से खेलते दिखीं कृष्णा श्रॉफ

    इसके बाद टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ का प्रोमो वीडियो आता है, जिसमें वह पहले एन्जॉय करते हुए और फिर पिता जैकी श्रॉफ से बात करते हुए नजर आती हैं। इसके बाद उन्हें सांप और दूसरे चीजों के साथ स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। यहां तक कि उन्हें ये खतरनाक स्टंट करते हुए पिता की याद भी आ जाती है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    डर पर काबू पाते दिखे गश्मीर महाजनी

    वहीं, गश्मीर महाजनी का भी प्रोमो वीडियो सामने आ गया है। इस वह अपने डर पर काबू पाते हुए स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस बार कंटेस्टेंट के लिए यह खेल बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

    यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14: ट्रॉफी के करीब पहुंचा ये खिलाड़ी, खतरों से खेलकर जीती फिनाले की टिकट!