Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी सेलेब्स के रोमानिया टूर का सपना करेंगे चकनाचूर, डबल हुआ टॉर्चर का ओवरडोज

    Updated: Wed, 10 Jul 2024 12:40 PM (GMT+05:30)

    खतरों के खिलाड़ी 14 के साथ एक बार फिर फैंस को एक्शन रोमांच और जानलेवा स्टंट देखने को मिलेंगे। इस बार शो की शूटिंग रोमानिया में हुई है। हाल ही में रोहि ...और पढ़ें

    जल्द शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी का 14, (X Image)
    जल्द शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी का 14, (X Image)

    HighLights

    1. मेकर्स ने जारी की KKK14 की अपडेट
    2. होस्ट रोहित ने किया एंटरटेनमेंट का वादा
    3. रोमानिया में हुई है KKK14 की शूटिंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी की दुनिया में खतरों के खिलाड़ी हमेशा से ही एक रोमांचक और दर्शकों को बांधे रखने वाला शो रहा है। इस बार खतरों के खिलाड़ी का 14वां सीजन और भी ज्यादा रोमांच और खतरों से भरपूर होने वाला है। खतरों के खिलाड़ी 14 की अपडेट्स आने लगी हैं, क्योंकि शो जल्द टीवी पर दस्तक देने वाला है।

    खतरों के खिलाड़ी 14 में इस बार खतरों के खिलाड़ी 14 में प्रतिभागियों को और भी कठिन और रोमांचक स्टंट्स का सामना करना पड़ेगा। शो के मेकर्स ने इस सीजन के लिए नए-नए खतरनाक स्टंट्स को शामिल किया है, जो दर्शकों को सांसें रोक देने वाले पल देंगे।

    कैसा है KKK14 का प्रोमो ?

    खतरों के खिलाड़ी 14 में एक बार फिर टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक, कई नामी चेहरे देखने को मिलेंगे। हालांकि, लाइमलाइट तो हमेशा की तरह इस बार भी शो के हैंडसम होस्ट रोहित शेट्टी चुरा ले जाएंगे। खतरों के खिलाड़ी 14 के प्रोमो में भी होस्ट स्टंट करते हुए नजर आए।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14 Promo: कभी अटके, तो कभी झटके, रोहित शेट्टी के शो में उड़े TV क्वीन शिल्पा शिंदे के तोते

    कंटेस्टेंट्स का छिन जाएगा चैन

    ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा के ऑफिशियल सोश मीडिया पेज पर खतरों के खिलाड़ी 14 का वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें रोहित शेट्टी एक बार कंटेस्टेंट्स को टॉर्चर करने के फुल मूड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने केकेके 14 के प्रोमो वीडियो में साफ कर दिया है कि इस बार खतरों के खिलाड़ी 14 की लोकेशन नई है, कंटेस्टेंट्स नए हैं, तो स्टंट भी नए होंगे।

    खबरें और भी

    KKK14 की नई लोकेशन

    खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग रोमानिया के खूबसूरत लोकेशन पर हुई है। प्रोमो में रोहित शेट्टी ये भी साफ करते नजर आए कि जो कंटेस्टेंट्स रोमानिया में वेकेशन मनाने के मूड से आए हैं, उनके लिए वो इस जर्नी को एक बुरे सपने में बदल देंगे। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, हॉलीडे डेस्टिनेशन बनेगा खिलाड़ियों का नया नाइटमेयर, क्योंकि जल्द आ रहा हैजर की कहानियां इन रोमानिया।

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    KKK14 के कंटेस्टेंट्स

    खतरों के खिलाड़ी 14 में शालीन भनोट, अभिषेक कुमार, असीम रियाज, करण वीर मेहरा, कृष्णा श्रॉफ, गश्मीर महाजनी, आशीष मेहरोत्रा, निमृत कौर अहलूवालिया, सुमोना चक्रवर्ती, शिल्पा शिंदे, नियति फतनानी और अदिति शर्मा समेत कई पॉपुलर चेहरे नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14: आसिम रियाज और अभिषेक कुमार के झगड़े की असल वजह आई सामने, कारण जान आ जाएगा गुस्सा!