Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 14: मधुमक्खियों के झुंड ने 'अंगूरी भाभी' का किया जीना हराम, स्टंट देख छूटी सबकी हंसी

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 06:58 PM (IST)

    Khatron Ke Khiladi Season 14 में खिलाड़ियों का सामना सबसे खतरनाक खतरों से होने वाला है। होस्ट रोहित शेट्टी इस बार खिलाड़ियों से मुश्किल स्टंट कराने जा ...और पढ़ें

    खतरनाक स्टंट से शिल्पा शिंदे की हालत खराब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    खतरनाक स्टंट से शिल्पा शिंदे की हालत खराब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. मजेदार अंदाज में स्टंट करती दिखीं शिल्पा शिंदे
    2. शिल्पा शिंदे को देख कंटेस्टेंट्स की छूटी हंसी
    3. बिग बॉस 11 की विनर रह चुकी हैं शिल्पा शिंदे

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। खतरों के खिलाड़ी सबसे पसंदीदा रियलिटी शोज में गिना जाता है। पर्दे पर अभिनय करने वाले सितारों का सामना पहली बार असली स्टंट्स से होता है। उन्हें अपने डर का सामना करना पड़ता है। चाहे हेलीकॉप्टर से छलांग लगानी हो या फिर जंगली जानवरों के बीच स्टंट परफॉर्म करना हो।

    13 हिट सीजंस के बाद आखिकार खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) का आगाज भी हो गया है। 27 जुलाई से रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो की शुरुआत हुई और पहले ही दिन खिलाड़ियों की स्टंट से हालत तंग हो गई। अब एक प्रोमो में शिल्पा शिंदे अनोखे अंदाज में स्टंट करती दिखीं।

    भाबी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) इस सीजन का हिस्सा हैं। बिग बॉस 11 मे अपनी दमदार पर्सनैलिटी के दम पर ट्रॉफी हासिल करने वालीं शिल्पा खतरों से खेलती हुई नजर आई हैं।

    यह भी पढ़ें- ऑनलाइन कहां देख सकते हैं Khatron Ke Khiladi 14, इस बार बहुत कुछ होगा नया, जानें कंटेस्टेंट्स से लेकर सब कुछ

    मधुमक्खियों से घिरीं शिल्पा शिंदे

    खतरों के खिलाड़ी 14 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें वह मधुमक्खियों के बीच स्टंट परफॉर्म कर रही हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शिंदे के शरीर पर हजारों मधुमक्खियां लिपटी हुई हैं और उन्हें काट भी रही हैं। उन मधुमक्खियों से ध्यान हटाने के लिए शिल्पा शिंदे खुद को फुसला रही हैं और डांस भी कर रही हैं।

    खबरें और भी

    लोट-पोट हुए कंटेस्टेंट्स

    शिल्पा शिंदे को मजेदार अंदाज में स्टंट करता देख करण वीर मेहरा ने कमेंट किया कि उन्होंने दूसरे हाथ को फन क्यों बनाया है। इस बात से सभी हंसने लगे और एक ने कहा कि शायद उन्हें नागिन में जाना होगा। इसके बाद शिल्पा शिंदे डांस करती दिखीं और उन्हें देख लोगों की हंसी छूट गई।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi: कब और कहां शुरू हुआ था 'खतरों के खिलाड़ी'? दिलचस्प है रोहित शेट्टी के स्टंट शो का सफरनामा