Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 15 में हुई बॉलीवुड की बोल्ड हसीना की एंट्री, इस TV एक्टर का आना भी हुआ पक्का!

    Updated: Sun, 09 Mar 2025 12:50 PM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 15 में एक हसीना की एंट्री के चर्चे हो रहे हैं जो बॉलीवुड में अपनी अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। पिछले साल ही उन्होंने एक फिल्म में ...और पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी 15 में आने वाले हैं ये दो बड़े सितारे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    खतरों के खिलाड़ी 15 में आने वाले हैं ये दो बड़े सितारे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. इमरान हाशमी की हीरोइन की KKK 15 में एंट्री
    2. खतरों के खिलाड़ी 15 में में आया एक और एक्टर
    3. खतरों के खिलाड़ी 15 की कंटेस्टेंट्स लिस्ट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। खतरों के खिलाड़ी छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर रियलिटी शोज में से एक है। पिछले साल 14वें सीजन की ट्रॉफी करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) ने अपने नाम की थी। इन दिनों चर्चा खतरों के खिलाड़ी के 15वें सीजन की हो रही है। शो में कौन-कौन से सितारे आने वाले हैं, यह फैंस के बीच टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। इस बीच खबर आ रही है कि बॉलीवुड की एक हसीना और टीवी के मशहूर एक्टर शो में आ रहे हैं।

    रोहित शेट्टी के द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में हिस्सा लेने वाले कई सितारों का नाम सामने आ चुका है। गौतम गुलाटी से लेकर ईशा सिंह तक के शो में शामिल होने की खबर है। अब नए कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं, जो रोहित शेट्टी में आग लगा सकते हैं। इनमें से एक नाम मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) का बताया जा रहा है।

    मल्लिका बनेंगी खतरों की खिलाड़ी

    खतरों के खिलाड़ी से जुड़ी अपडेट देने वाले इंस्टाग्राम पेज बिग बॉस खबरी के मुताबिक, मल्लिका शेरावत को रोहित शेट्टी के स्टंट शो के लिए अप्रोच किया गया है और वह मेकर्स के साथ बातचीत कर रही हैं। कहा जा रहा है कि फिल्मों में ज्यादा काम न मिलने की वजह से वह टीवी में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रही हैं। हालांकि, वह शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं, अभी तक मेकर्स या एक्ट्रेस की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें- हो गया कन्फर्म! Khatron Ke Khiladi 15 में होगी Elvish Yadav की एंट्री या नहीं? खुद कर दिया खुलासा

    इस टीवी एक्टर की भी होने वाली है एंट्री 

    मल्लिका शेरावत की तरह एक फेमस टीवी एक्टर के भी रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्से बनने की खबर आ रही है। यह अभिनेता हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम मोहसिन खान (Mohsin Khan)। वह भी मेकर्स से बात कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने हामी नहीं भरी है। मोहसिन पिछले सीजन में भी शो में आने वाले थे, लेकिन आखिरी मिनट में उन्होंने किनारा कर लिया था और वादा किया था कि वह इस सीजन में आएंगे।

    खबरें और भी

    खतरों के खिलाड़ी 15 के कंटेस्टेंट्स लिस्ट

    • ईशा सिंह
    • गौतम गुलाटी
    • अभिषेक मल्हान
    • रजत दलाल
    • मनीषा रानी
    • ओरी
    • शगुन पांडे
    • चुम दरांग
    • भाविका शर्मा
    • एल्विश यादव
    • गुलकी जोशी
    • सिद्धार्थ निगम

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलेगा बिग बॉस ओटीटी का ये कंटेस्टेंट, रेस में आगे नाम