Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    KKK 15 First Elimination: पहले ही टास्क में मजबूत खिलाड़ी का एविक्शन पक्का! फियर फंदा में फंसे दो कंटेस्टेंट्स

    Updated: Fri, 22 May 2026 06:03 PM (IST)

    Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का खतरनाक गेम शुरू हो गया है। पहले ही टास्क में एक का पत्ता साफ होने वाला है। ...और पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी 15 का पहला एलिमिनेशन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    खतरों के खिलाड़ी 15 का पहला एलिमिनेशन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 (Khatron Ke Khiladi Season 15) की शुरुआत हो गई है। साउथ अफ्रीका के केप टाउन में खतरनाक खेल में एक कंटेस्टेंट की बली चढ़ने वाली है। 

    रोहित शेट्टी होस्टेड खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में इस बार पुराने खिलाड़ी भी खतरों से खेलने लौटे हैं। शो में खतरनाक गेम शुरू हो गया है और पहले टास्क में दो खिलाड़ी सेफ हो गए हैं, जबकि दो को फियर फंदा में डाला गया है।

    घर वापसी करने वाला है एक कंटेस्टेंट

    इसका मतलब है कि फियर फंदा में पहुंचने वाले दो कंटेस्टेंट्स में से कोई एक अब घर वापसी करने जा रहा है। शो से जुड़े बड़े अपडेट्स आए हैं, जो आपकी दिलतस्पी को और भी बढ़ा देगा। 

    फर्स्ट टास्क में सेफ हुए खिलाड़ी

    खतरों के खिलाड़ी 15 से जुड़े अपडेट्स देने वाले एक इंस्टाग्राम पेज ने बताया है कि शो का पहला टास्क कंप्लीट हो गया है। केप टाउन में हुए इस खतरनाक गेम में दो खिलाड़ियों ने बाजी मार ली और वह हैं बिग बॉस सीजन 19 के विनर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और फर्स्ट रनर-अप फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) है। 

    एक कंटेस्टेंट पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार

    जी हां, खबरों की मानें तो दोनों खिलाड़ी पहले टास्क में सेफ हो चुके हैं। बाकी दो कंटेस्टेंट्स पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है। पहले टास्क में सही परफॉर्मेंस न करने के बाद उन्हें फियर फंदा मिला है। यह कंटेस्टेंट्स हैं ओरी और ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) हैं। कहा जा रहा है कि दोनों फियर फंदा में हैं। दोनों में से कोई भी फियर फंदा टास्क हारा तो वह एलिमिनेट (Khatron Ke Khiladi 15 First Evicted Contestant) हो जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 को 'हां' बोलने में झिझक रही थीं Rubina Dilaik, 3 महीने तक मेकर्स को लटकाया; क्या था कारण?

    Rithvik Dhanjani

    खतरों के खिलाड़ी 15 के कंटेस्टेंट्स

    इस सीजन में नए खिलाड़ियों के साथ पुराने कंटेस्टेंट्स को भी लिया गया है। शो में कौन-कौन से खिलाड़ी हैं, यहां देखिए लिस्ट...

    • रुबीना दिलैक
    • फरहाना भट्ट
    • गौरव खन्ना
    • करण वाही
    • रित्विक धनजानी
    • हर्ष गुजराल
    • ओरी
    • जैस्मिन भसीन
    • शगुन शर्मा
    • अविनाश मिश्रा
    • रुहानिका धवन
    • अविका गौर
    • विशाल आदित्य सिंह

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: केप टाउन में शुरू हुआ 'खतरों का खेल', टीवी-OTT पर कब से आएगा रोहित शेट्टी का स्टंट शो?