Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Khatron Ke Khiladi 15: केप टाउन में शुरू हुआ 'खतरों का खेल', टीवी-OTT पर कब से आएगा रोहित शेट्टी का स्टंट शो?

    Updated: Mon, 18 May 2026 10:08 PM (GMT+05:30)

    Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी होस्टेड खतरों के खिलाड़ी 15 कब से शुरू होने वाला है, जानिए इससे जुड़ी डिटेल्स। ...और पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग शुरू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग शुरू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का सबसे पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 (Khatron Ke Khiladi Season 15) जल्द ही शुरू होने वाला है। पिछले साल 15वां सीजन नहीं आ पाया था। अब दो साल के इंतजार के बाद शो शुरू होने के नजदीक है।

    खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की अनाउंसमेंट काफी पहले ही हो चुकी है। साथ ही शो के सभी कंटेस्टेंट्स का नाम भी रिवील कर दिया गया है। हाल ही में, एक इवेंट में सारे खिलाड़ी एक साथ नजर आए थे। अब सभी केपटाउन भी पहुंच गए हैं।

    केप टाउन में खतरों से खेलेंगे कंटेस्टेंट्स

    खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हो रही है। इस शहर में पहले भी शूटिंग हो चुकी है। एक बार फिर खिलाड़ी अपना इस शहर में खतरों से खेलेंगे। शो की शूटिंग भी शुरू हो गई है। स्टंट शो से जुड़े कंटेस्टेंट्स एक के बाद एक फोटोज केप टाउन से शेयर कर रहे हैं।

    रुबीना दिलैक ने शेयर कीं तस्वीरें

    रुबीना दिलैक ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए एक ऐसा कैप्शन दिया था जो खतरों के खिलाड़ी 15 की ओर हिंट करता है। उन्होंने लिखा, "तूफान से पहले की शांति... अभी या कभी नहीं।" वहीं बाकी कंटेस्टेंट्स भी केप टाउन से तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं।

    खबरें और भी

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

    खिलाड़ी सीजन 15 के कंटेस्टेंट्स

    रोहित शेट्टी होस्टेड स्टंट शो के नए सीजन की खास बात यह है कि इस बार पुराने कंटेस्टेंट्स भी शो का हिस्सा हैं। इस बार खतरों से खेलने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट यहां रही...

    • रुबीना दिलैक
    • फरहाना भट्ट
    • गौरव खन्ना
    • करण वाही
    • रित्विक धनजानी
    • हर्ष गुजराल
    • ओरी
    • जैस्मिन भसीन
    • शगुन शर्मा
    • अविनाश मिश्रा
    • रुहानिका धवन
    • अविका गौर
    • विशाल आदित्य सिंह

    यह भी पढ़ें- KKR 15 Contestants: आग, पानी, कीड़े-मकौड़े, खतरनाक स्टंट्स...कैसे होगा कंटेस्टेंट्स का स्वागत? आ गई लिस्ट

    कब और कहां आएगा खतरों के खिलाड़ी सीजन 15?

    खतरों के खिलाड़ी 15 की अनाउंसमेंट हो गई है, लेकिन अभी तक यह नहीं पता चला है कि यह कब आएगा। हालांकि, खबरें आ रही हैं कि शो का ग्रैंड प्रीमियर जून के आखिर या फिर जुलाई के पहले हफ्ते तक हो सकता है। यह टीवी पर कलर्स चैनल पर आएगा और ओटीटी पर यह जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

    यह भी पढ़ें- तय हो गई Khatron ke Khildai 15 की फाइनल डेट? ये कंटेस्टेंट होंगे शो का हिस्सा