Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MasterChef के मजबूत कंटेस्टेंट की हुई Khatron ke Khiladi 15 में एंट्री? कुकिंग के बाद अब उठाएगा खतरों का जोखिम

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 03:59 PM (IST)

    खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। बिग बॉस से लेकर छोटे पर्दे के कुछ पॉपुलर स्टार्स का नाम शो से जुड़ चुका है। टीवी लवर्स शो ...और पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी 15 में हो सकती है इस कंटेस्टेंट की एंट्री (Photo Credit- Instagram)
    खतरों के खिलाड़ी 15 में हो सकती है इस कंटेस्टेंट की एंट्री (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. खतरों के खिलाड़ी 15 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं
    2. रोहित शेट्टी के शो में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के कंटेस्टेंट की एंट्री हो सकती है
    3. यह एक्टर अनुपमा सीरियल में भी नजर आ चुका है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी को खूब पसंद किया जाता है। इस शो को पसंद करने वाले दर्शक सीजन 15 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स लगातार बिग बॉस कंटेस्टेंट और छोटे पर्दे के एक्टर्स को अप्रोच कर रहे हैं। अब अपडेट सामने आया है कि रोहित शेट्टी के शो में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के एक मजबूत एक्टर की एंट्री हो सकती है।

    टीवी पर जल्द शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 15

    रोहित शेट्टी पिछले कुछ सीजन से लगातार इस स्टंट शो को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। अपकमिंग सीजन में भी बतौर होस्ट एक्शन डायरेक्टर रोहित ही नजर आएंगे। खास बात है कि यह शो कलर्स टीवी पर बेहद जल्द शुरू होने वाला है। हालांकि, मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट से जुड़ी आधिकारिक जानकारी फिलहाल नहीं दी है। बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 14 की शुरुआत टीवी पर 27 जुलाई 2024 से हुई थी। ऐसे में अनुमान है कि सीजन 15 भी इसके आसपास छोटे पर्दे पर दस्तक देगा।

    सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के एक्टर की हुई एंट्री?

    बिग बॉस ताजा खबर की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फाइनलिस्ट और रूमर्ड विनर गौरव खन्ना को अप्रोच किया है। ऐसा बताया जा रहा है कि कुकिंग शो के विजेता बनने के बाद खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स ने एक्टर को शो का हिस्सा बनने का ऑफर दिया है। फिलहाल इस तरह के अपडेट पर गौरव ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। वहीं, शो मेकर्स की ओर से भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 में हुई बॉलीवुड की बोल्ड हसीना की एंट्री, इस TV एक्टर का आना भी हुआ पक्का!

    Photo Credit- Instagram

    अनुपमा सीरियल से मिली पहचान

    गौरव खन्ना ने टीवी के पॉपुलर सीरियल अनुपमा में भी काम किया है। इसमें उन्होंने अनुज का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने पसंद किया था। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि इस शो से ही एक्टर को लोगों के बीच पहचान मिली थी। इसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी में भी जबरदस्त इजाफा हुआ था। हालांकि, एक्टर अब इस शो को अलविदा कह चुके हैं। इसके बावजूद भी फैंस शो में उनकी वापसी का इंतजार करते हैं। एक्टिंग करियर में वह कई अन्य शोज का हिस्सा भी रह चुके हैं।

    खबरें और भी

    Photo Credt- Instagram

    खतरों के खिलाड़ी 15 में चुम दरांग, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, दिग्विजय राठी समेत कई अन्य टीवी और बिग बॉस फेस एक्टर्स नजर आ सकते हैं। फिलहाल आधिकारिक लिस्ट के आने का इंतजार है। उसके बाद ही सभी फाइन लकंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा उठ पाएगा।

    ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 को मिली दूसरी कंफर्म कंटेस्टेंट! टीवी की ये पॉपुलर एक्ट्रेस लेगी खतरों से पंगा