Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 15 में होगी इन दो टॉप टीवी एक्टर की एंट्री! बिग बॉस से जीत चुके हैं लोगों का दिल

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 10:13 PM (IST)

    खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। शो से जुड़े अपडेट्स फैंस की एक्साइटमेंट को डबल करने का काम करते हैं। ...और पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी 15 में हुई दो एक्टर की एंट्री (Photo Credit- Jagran)
    खतरों के खिलाड़ी 15 में हुई दो एक्टर की एंट्री (Photo Credit- Jagran)

    HighLights

    1. खतरों के खिलाड़ी में हुई इन दो कंटेस्टेंट की एंट्री
    2. टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में आ चुके हैं नजर
    3. मेकर्स ने रोहित शेट्टी के शो के लिए किया अप्रोच

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। खतरों के खिलाड़ी 15 का इंतजार टीवी लवर्स बेसब्री से कर रहे हैं। रोहित शेट्टी के शो से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स फैंस की एक्साइटमेंट को डबल कर देते हैं। मेकर्स शो को स्पेशल बनाने के लिए छोटे पर्दे के पॉपुलर स्टार्स को शो ऑफर कर रहे हैं। इसके लिए बिग बॉस फेम और टीवी सीरियल्स के एक्टर्स को अप्रोच किया गया है। हाल ही में अपडेट आया कि 15वें सीजन के लिए दो कंटेस्टेंट्स का नाम कंफर्म हो चुका है। इसके बाद अपडेट सामने आया है कि टीवी के दो पॉपुलर चेहरे इस शो में नजर आ सकते हैं। 

    बिग बॉस में आ चुके हैं दोनों नजर

    खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) से अब तक कई पॉपुलर स्टार्स का नाम जुड़ चुका है। इनमें से कुछ ने शो का ऑफर ठुकरा दिया है। हाल ही में अभिषेक और एल्विश ने शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था। इसके बाद बिग बॉस ताजा खबर की रिपोर्ट में अपडेट शेयर किया गया है कि बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी और बिग बॉस 15 फेम करण कुंद्रा को स्टंट रियलिटी शो के 15वें सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। 

    रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अभी दोनों के साथ बातचीत जारी है। फिलहाल दोनों का नाम कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि मेकर्स इसकी आधिकारिक पुष्टि जल्द ही कर सकते हैं। फैंस का मानना है कि दोनों शो का हिस्सा बन सकते हैं। खैर, इससे जुड़ी सही जानकारी शो के कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 को मिले दो कंफर्म कंटेस्टेंट! रोहित शेट्टी के शो से पहले बिग बॉस में मचा चुके हैं धमाल

    इस शो में नजर आ रहे हैं करण कुंद्रा 

    टीवी एक्टर करण कुंद्रा की हाल ही में कलर्स टीवी के पॉपुलर कुकिंग शो लाफ्टर शेफ सीजन 2 में हुई है। इसमें उनकी जोड़ी एल्विश यादव के साथ बनी है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि ऐसे में एक्टर खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आते हैं या नहीं। बता दें कि उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश इस शो का पहले ही हिस्सा रह चुकी हैं।

    खबरें और भी

    खतरों के खिलाड़ी 14 का विनर कौन था?

    रोहित शेट्टी के इस शो की शूटिंग मई मे शुरू हो सकती है और यह टीवी पर पिछले सीजन की तरह जून या जुलाई के बीच में आ सकता है। खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर की बात करें, तो इसकी ट्रॉफी करणवीर मेहरा ने अपने नाम की थी। फिलहाल सभी को शो के 15वें सीजन का इंतजार है।

    ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: इन दो फेमस यूट्यूबर्स ने किया रोहित शेट्टी के शो से किनारा, ये रही बड़ी वजह!