विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Elvish Yadav के जेल जाते ही एक्स गर्लफ्रेंड Kirti Mehra का बदला मिजाज, कहा- 'कमजोर तेरा...'

Published: Tue, 19 Mar 2024 07:54 AM (IST)

Elvish Yadav इन दिनों न्यायिक हिरासत में हैं। यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव पर ...और पढ़ें

कीर्ति मेहरा ने किया एल्विश यादव का सपोर्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
कीर्ति मेहरा ने किया एल्विश यादव का सपोर्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. कीर्ति मेहरा ने एल्विश यादव का किया सपोर्ट?
  2. लेकर कीर्ति मेहरा ने सोशल मीडिया पर कही ये बात
  3. 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं एल्विश यादव

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Elvish Yadav Arrest: जाने-माने यूट्यूबर एल्विश यादव पिछले काफी समय से विवादों में हैं। मारपीट और पार्टी में सांपों की सप्लाई करने के आरोपों के बीच उन्हें रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। एल्विश इस वक्त 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। हाल ही में, यूट्यूबर की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा (Kirti Mehra) ने उनका सपोर्ट किया है।

एल्विश यादव और कीर्ति मेहरा ने काफी सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। कुछ साल पहले ही दोनों अलग हुए थे। हालांकि, फिर भी की मौकों पर कीर्ति, एल्विश की साइड लेती दिखाई देती हैं। जब यूट्यूबर 'बिग बॉस' में थे, तब भी कीर्ति ने उन्हें फुल सपोर्ट किया था। अब यूट्यूबर के जेल जाने के बाद कीर्ति मेहरा ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। 

एल्विश यादव को मिला कीर्ति मेहरा का साथ

कीर्ति मेहरा जानी-मानी यूट्यूबर और फैशन इन्फ्लुएंसर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में, एल्विश यादव के जेल जाने के बीच कीर्ति ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देख लोग मान रहे हैं कि वह अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को हिम्मत दे रही हैं। कीर्ति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्वोट शेयर किया है, जिसमें कहा गया है, "गीता में लिखा है- कमजोर तेरा वक्त है, तू नहीं।"

यह भी पढ़ें- 'वह भी क्लियर नहीं होगी...', Elvish Yadav की नई गर्लफ्रेंड पर ये क्या बोल गईं एक्स GF कीर्ति मेहरा

क्यों एल्विश यादव को हुई 14 दिन की जेल?

बीते कुछ समय से एल्विश यादव का नाम पार्टी में सांप और सांपों के जहर की तस्करी करने का आरोप लग रहा है। यूट्यूबर ने कई दफा सोशल मीडिया पर इन आरोपों को खारिज कर कहा कि लोग उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, रविवार को एल्विश को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें तुरंत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया है। कहा जा रहा है कि एल्विश के खिलाफ कई सबूत मिले हैं। 

बता दें कि एल्विश यादव 'बिग बॉस' के इतिहास के पहले वाइल्ड कार्ड हैं, जिन्होंने सलमान खान के शो को जीता है। वह 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' के विनर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Elvish Yadav के जेल जाते ही बदल गए Anjali Arora के सुर, क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर कही ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।