यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'मे आई कम इन मैडम' की Nehha Pendse योगा करते समय हुई डिसबैलेंस, फैंस ने कहा- भाभी जी, सावधान रहे..
Nehha Pendse Video नेहा पेंडसे टीवी एक्ट्रेस है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें उन्हें योगा करते हुए देखा जा सकता है। वह का ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Nehha Pendse Video: मे आई कम इन मैडम में नजर आने वाली नेहा पेंडसे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें लेपर्ड प्रिंट ड्रेस पहनकर योगा करते हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि वह वीडियो भी शूट कर रही है। उन्होंने एक चैलेंज ले रखा है लेकिन इसी दौरान वह अपना संतुलन खो बैठती हैं और डिसबैलेंस हो जाती है। हालांकि, वो खुद को संभाल लेती हैं और गिरने से बच जाती है लेकिन यह पूरा वाकया वीडियो में कैद हो जाता है।
नेहा पेंडसे ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है
अब नेहा पेंडसे ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे 5 घंटे में 37 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, वीडियो पर 367 कमेंट किए गए हैं। नेहा पेंडसे नहीं वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'मैंने इस चैलेंज को पूरा किया।' इसके अलावा उन्होंने एक समझदारी भरा इमोजी भी पोस्ट किया है।
यह भी पढ़ें: Sanjay Leela Bhansali का सुझाव, भारत में ऐतिहासिक फिल्म बनाते समय रहे सावधान, तथ्यों का भी रखे पूरा ध्यान
नेहा पेंडसे वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं
नेहा पेंडसे वीडियो पर लोग जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, 'ध्यान से, कहीं गिर ना जाओ।' एक ने लिखा है, 'हा हा.. फेल हो गई है आप।' एक ने लिखा है, 'आपने कितनी बार प्रैक्टिस की थी।' एक ने लिखा है, 'ज्यादा कसरत में लेने के देने पड़ जाते हैं।' एक ने लिखा है, 'आराम से गमला है पीछे।' वहीं एक ने लिखा है, 'आस्क मिस्टर साजन, वह आपकी मदद करेंगे।' एक ने लिखा है, 'भाभी जी संभाल के।' एक ने लिखा है, 'सावधानी से मेरी प्यारी नेहा।' एक ने लिखा है, 'सावधान रहे, सतर्क रहें।'
यह भी पढ़ें: Netflix Networking Party का मुंबई में आयोजन, आमिर खान, अनिल कपूर, करण जौहर, भूमि पेडणेकर जैसे लोग आए नजर
नेहा पेंडसे ने कई शो में काम किया है
नेहा पेंडसे टेलीविजन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई शो में काम किया है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आती है। वह अक्सर अपने फैंस से भी बातचीत करती है।