Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Munawar Faruqui और हिना खान के गाने को नहीं करना चाहते मिस, तो कल इतने बजे यहां पर देख सकते हैं एक्सक्लूसिव

    Updated: Thu, 22 Feb 2024 05:31 PM (IST)

    Munawar Faruqui और Hina Khan की जोड़ी जल्द ही म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली है। जब इनके सिंगल से पहला फोटो सामने आया था तो फैंस ने उन पर खूब प्यार लु ...और पढ़ें

    मुनव्वर फारुकी-हिना खान का गाना इस दिन होगा रिलीज / फोटो- Twitter
    मुनव्वर फारुकी-हिना खान का गाना इस दिन होगा रिलीज / फोटो- Twitter

    HighLights

    1. हिना खान और मुनव्वर फारुकी का गाना इस दिन होगा रिलीज
    2. ये है हिना-मुनव्वर के रोमांटिक ट्रैक का टाइटल
    3. हिना खान और मुनव्वर का नया पोस्टर हुआ आउट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 17 के विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) आने वाले समय में कई बड़े-बड़े म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने बिग बॉस 17 में मनारा चोपड़ा के साथ अपनी नजदीकियों और आयशा खान द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर सलमान खान के शो में खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

    फिलहाल 'डोंगरी के किंग' मुनव्वर फारुकी इन दिनों 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम हिना खान (Hina Khan) के साथ अपने म्यूजिक वीडियो को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही इस गाने से दोनों की कुछ रोमांटिक फोटोज वायरल हुई थी, अब हाल ही में दोनों के गाने की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

    कब और कहां देख सकते हैं हिना खान-मुनव्वर फारुकी का गाना

    मुनव्वर फारुकी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। वह जहां भी जाते हैं, लोग उन्हें घेर लेते हैं। हिना खान के साथ जब उनके गाने से पहली फोटो सामने आई थी, तो लोग दोनों को पहली बार एक साथ देखने के लिए काफी उत्सुक हो गए थे। अब हाल ही में हिना खान (Hina Khan) और मुनव्वर फारुकी का गाना कब रिलीज होगा, मेकर्स ने एक नए पोस्टर के साथ इसकी जानकारी शेयर की है।

    यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui के कंधे पर सिर रख Hina Khan ने बिताए सुकून के पल, म्यूजिक एल्बम 'हल्की हल्की सी' का पोस्टर रिलीज

    उन्होंने प्ले डी एम एफ के आधिकारिक एक्स अकाउंट ( Twitter) पर जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि उनके गाने का टाइटल 'हल्की-हल्की सी' है। हिना-मुनव्वर का ये गाना कल यानी कि 23 फरवरी को 11 बजे एक्सक्लूसिव इसी Play DMF के Youtube चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

    खबरें और भी

    हिना खान-मुनव्वर का सामने आया नया पोस्टर

    हिना खान और मुनव्वर फारुकी के गाने की रिलीज डेट की जानकारी के साथ ही दोनों का नया पोस्टर भी सामने आया, जिसमें वह बंगाली साड़ी में मुनव्वर फारुकी की बाहों में नजर आ रही हैं। इस नए पोस्टर को देखने के बाद यूजर ने लिखा, "फाइनली हमारा इन्तजार खत्म हुआ"।

    दूसरे यूजर ने लिखा, "ये कितनी कूल जोड़ी लग रही है, बहुत ही क्रिएटिव हैं, जिन्होंने गाने से पहले नया पोस्टर रिलीज किया है"। एक अन्य यूजर ने लिखा, "पोस्टर इतना मस्त है, गाना कैसा होगा"।

    यह भी पढ़ें: Ayesha Khan के बाद Munawar Faruqui ने शेयर की अपने वैलेंटाइन पार्टनर की फोटो, आपको भी होगा जाएगा प्यार