Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Munawar Faruqui ने महजबीन कोटवाला संग दूसरी शादी पर लगाई मुहर, रिंग फ्लॉन्ट करते हुए कही ये बात

    Updated: Sat, 08 Jun 2024 12:49 PM (IST)

    Munawar Faruqui अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से दूसरा निकाह किया है। काफी दिनों से कॉमेडियन ने अपनी श ...और पढ़ें

    मुनव्वर फारूकी ने दूसरी शादी पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    मुनव्वर फारूकी ने दूसरी शादी पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. मुनव्वर फारूकी ने कन्फर्म की दूसरी शादी
    2. मुनव्वर फारूकी ने दूसरी शादी पर कही ये बात
    3. महजबीन कोटवाला से किया था दूसरा निकाह

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने 'लॉक अप सीजन 1' में खुलासा किया था कि वह पहले से शादीशुदा और एक बच्चे के पिता हैं। हालांकि, पत्नी से अनबन की वजह से वह अलग हो रहे हैं। फिर वह नाजिला के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे और अब उनकी दूसरी शादी की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया।

    पिछले महीने ऐसी खबरें सामने आईं कि मुनव्वर फारूकी ने गुपचुप तरीके से महजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) से दूसरा निकाह कर लिया है। भले ही दोनों में से किसी ने भी शादी की तस्वीरें शेयर नहीं कीं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को टैग करके प्यार बरसाने वाला पोस्ट देख हर कोई इस खबर को सच मान रहा था। अब आखिरकार मुनव्वर ने अपनी दूसरी शादी को मान लिया है।

    मुनव्वर फारूकी ने दूसरी शादी पर लगाई मुहर

    मुनव्वर फारूकी ने कबूल कर लिया है कि वह दूसरी बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हाल ही में, 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17 Winner) के विनर मुंबई में स्पॉट हुए। इस दौरान उन्होंने न केवल अपनी शादी को कन्फर्म किया, बल्कि डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट की। एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    इसमें देखा जा सकता है कि कॉमेडियन को देख पैपराजी उन्हें शादी की बधाइयां देता है, इसके बाद मुनव्वर मुस्कुराते हुए उसे धन्यवाद कहते हैं और अपनी मिडिल फिंगर में मौजूद डायमंड रिंग को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। मुनव्वर के रिएक्शन से साफ है कि वह दूसरा निकाह कर चुके हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui पर 'दूसरी बीवी' महजबीन ने खुलेआम लुटाया प्यार, कॉमेडियन बोले- 'हम दोनों हूबहू एक जैसे...'

    कौन हैं मुनव्वर फारूकी की दूसरी पत्नी?

    मुनव्वर फारूकी की दूसरी पत्नी महजबीन कोटवाला मेकअप आर्टिस्ट हैं, जो कई सेलिब्रिटीज का मेकअप कर चुकी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, महजबीन भी तलाकशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है। फिलहाल, अभी तक मुनव्वर या फिर महजबीन ने अपनी शादी की तस्वीरें या साथ में कोई फोटोज शेयर नहीं की हैं।

    यह भी पढ़ें- शादी के बाद Munawar Faruqui और महजबीन कोटवाल की पहली तस्वीर आई सामने, देखकर फैंस बोले- कहां मिलती हैं ऐसी लड़कियां