Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: सलमान के शो में फिर घमासान! मुनव्वर फारुकी की बहन ने घर में आते ही आयशा के साथ किया ये बर्ताव

    Updated: Wed, 10 Jan 2024 09:44 AM (IST)

    Bigg Boss 17 कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बना रहता है। इस बार कंटेस्टेंटस के घरवालों ने शो में शिरकत की है। यान ...और पढ़ें

    शबाना शेख और आयखा खान (फाइल फोटो)
    शबाना शेख और आयखा खान (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बिग बॉस 17 में शुरू हुआ फैमिली वीक
    2. मुनव्वर फारुकी की बहन ने की शिरकत
    3. मुनव्वर फारुकी की बहन और आयशा खान का हुआ आमना सामना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में इस हफ्ते व्यूअर्स को ढेर सारा इमोशनल कंटेंट देखने को मिलने वाला है। इस बार कंटेस्टेंट्स के घरवाले शो में कंट्रोवर्सी का कुछ तड़का लगाते देखे जा सकते हैं। विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की मां सलमान खान के शो में पहले ही हाजिरी लगा चुकी हैं। मनारा चोपड़ा की बहन भी अपनी उपस्थिती दर्ज करा चुकी हैं। इन सबके बाद मुनव्वर फारुकी की बहन शबाना शेख ने शो में एंट्री ली। शबाना के आने के बाद आयशा और मुनव्वर के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ी है। 

    आयशा-मुनव्वर के मामले ने पकड़ी तूल

    मुनव्वर पर आयशा खान ने डबल डेटिंग और चीटिंग का आरोप लगाया था। आयशा के खुलासे के बाद मुनव्वर की खूब धज्जियां उड़ी थीं। हालांकि, बाद में ये मामला शांत जरूर हो गया, लेकिन अब एक बार फिर आयशा ने गड़े मुर्दे उखाड़े हैं। मुनव्वर की बहन शबाना शो में एंट्री ले चुकी हैं और आते ही उन्होंने आयशा को इग्नोर करना सबसे सही समझा। 

    शबाना ने किया आयशा को इग्नोर

    दरअसल, गार्डन एरिया में बैठकर सभी चिल कर रहे थे। इस दौरान शबाना ने सबसे बात की, लेकिन आयशा को इग्नोर किया। उन्होंने आयशा से बात न करने की ठानी है। इतना ही नहीं, बल्कि रूम में आयशा और शबाना के बीच मुनव्वर को लेकर ही तू तू-मैं मैं भी हो गई। 

    आयशा ने लगाया था ये आरोप

    आयशा खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से मुनव्वर फारुकी गलत बातों को लेकर लाइमलाइट में हैं। आयशा ने उन पर टू टाइमिंग का आरोप लगाते हुए धोखा देने की बात कही थी। आयशा ने कहा था कि मुनव्वर ने नाजिला सिताशी को डेट करने के दौरान ही आयशा को प्रपोज किया था। इस बात के लिए मुनव्वर ने आयशा से घर के अंदर ही माफी माेगी थी। दोनों के बीच सब कुछ ठीक होने लगा, लेकिन सलमान खान के आयशा को एक्सपोज करने के बाद एक बार फिर इनमें इक्वेशन बदल गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: आयशा खान के 'किस' वाले इंसीडेंट पर फूटा औरा का गुस्सा, बताया कौन जीतेगा इस बार का 'बिग बॉस'