Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Naagin की 'मधुमक्खी', आज हैं 1500 करोड़ की मालकिन... एक्टिंग छोड़ चला रहीं बिजनेस, दीपिका-रणबीर से भी हैं अमीर

    Updated: Fri, 08 May 2026 06:01 PM (IST)

    नागिन (Naagin) सीरियल में इच्छाधारी मधुमक्खी का किरदार निभाने वालीं अदाकारा आज एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन आज करोड़ों की मालकिन हैं। ...और पढ़ें

    नागिन की मधुमक्खी हैं करोड़ों की मालकिन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    नागिन की मधुमक्खी हैं करोड़ों की मालकिन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एकता कपूर का नागिन (Naagin) सीरियल सबसे पॉपुलर सुपरनैचुरल शोज में से एक है। 10 साल पहले एकता कपूर (Ektaa Kapoor) ने नागिन फ्रेंचाइजी शुरू की थी और इसके 7 सीजंस आ चुके हैं।

    नागिन के सभी सीजंस के कलाकार अपने किरदारों के लिए आज भी मशहूर हैं। चाहे इच्छाधारी नागिन के रूप में मौनी रॉय, सुरभि चंदना हो या फिर इच्छाधारी नेवला के किरदार में रजत टोकस हों। सभी किरदार दर्शकों के मन में बैठ गए। इनमें एक किरदार इच्छाधारी मधुमक्खी (Ichchadhari Madhumakhi) का भी था।

    दीपिका-रणबीर से भी हैं अमीर

    नागिन और नेवले की तरह इच्छाधारी मधुमक्खी का किरदार भी घर-घर में मशहूर हो गया था। यह किरदार निभाने वालीं अदाकारा आज एक्टिंग और मायानगरी से दूर करोड़ों रुपये कमा रही हैं। आज वह रणबीर कपूर (लगभग 345 करोड़ नेट वर्थ) और दीपिका पादुकोण (करीब 500 करोड़ नेट वर्थ) से भी अमीर हैं।

    wfe

    सुपरहिट टीवी सीरियल्स का रहीं हिस्सा

    इच्छाधारी मधुमक्खी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया को छोड़कर करोड़ों का एंपायर बना लिया है। हम बात कर रहे हैं जानी-मानी अदाकारा आशका गोराडिया (Aashka Goradia) की। आशका ने साल 2002 में टीवी शो 'अचानक 37 साल बाद' से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। वह 'भाभी', 'कयामत', 'कुसुम', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहीं तो होगा', 'सात फेरे', 'लागी तुझसे लगन' और 'शुभ विवाह' समेत कई सुपरहिट टीवी सीरियल्स का हिस्सा रहीं।

    Aashka Goradia

    सिर्फ इतना ही नहीं, आशका गोराडिया कई रियलिटी शोज में भी अपना दमखम दिखा चुकी हैं। वह 'कौन बनेगा करोड़पति', 'खतरों के खिलाड़ी 4', 'झलक दिखला जा 4', 'बिग बॉस 6', 'नच बलिये' जैसे शोज का भी हिस्सा रहीं।

    8 साल पहले शुरू किया था बिजनेस

    सालों तक टीवी पर राज करने के बाद 2019 में उन्होंने खुद को एक्टिंग से हमेशा के लिए दूर कर लिया। इस दौरान वह एक्टिंग से दूर रहीं, लेकिन बिजनेस वर्ल्ड में अपना पूरा ध्यान लगा रही थीं। उन्होंनै 2018 में अपना कॉस्मैटिक ब्रांड Renee Cosmetics शुरू किया और देखते ही देखते उनका यह ब्रांड टॉप ब्यूटी ब्रांड्स में शामिल हो गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 18 साल पहले लड़की बनी थी TV की 'कान्हा', कल्ट शो से घर-घर में हुई मशहूर, पैर छूने भागते थे लोग; आज गुमनाम!

    हजारों करोड़ की हैं मालकिन

    साल 2021 में आशका गोराडिया का Renee Cosmetics फेमिना पावर ब्रांड्स में सबसे मशहूर ब्रांड्स में से बन गया था। इसे मोस्ट ट्रस्टेड ब्रांड अवॉर्ड से भी नवाजा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज आशका करीब 1200 से 1500 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। उनकी कुल संपत्ति कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स से ज्यादा है।

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia)

    मुंबई छोड़ कहां बस गई हैं आशका गोराडिया?

    साल 2017 में आशका गोराडिया ने अमेरिकन बिजनेसमैन ब्रेंट गोबल से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। वह अपने पति और परिवार के साथ गोवा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और बिजनेस के साथ-साथ योग से जुड़े वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं।

    यह भी पढ़ें- TV का सबसे पॉपुलर 'Krishna', पड़ोसी की खिड़कियों में झांककर शो देखते थे लोग; ऋषिकेश में कमा रहे हैं पैसा