विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chahar Choudhary: चंडीगढ़ में हुआ प्रियंका चौधरी-अंकित गुप्ता का मिलन, सामने आया यह खूबसूरत वीडियो

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 26 Feb 2023 01:58 PM (IST)

Priyanka Chahar Choudhary प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 के बाद से काफी फेमस हो गई हैं। उनकी फैन फॉलोइंग ...और पढ़ें

Still Image of Priyanka Chahar Choudhary and Ankit Gupta
Still Image of Priyanka Chahar Choudhary and Ankit Gupta

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chahar Choudhary-Ankit Gupta: छोटे पर्दे की दुनिया का बड़ा नाम बन चुकीं प्रियंका चाहर चौधरी पिछले कई दिनों से अलग-अलग वजह से सुर्खियों में है। बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद वह अब तक कई पार्टियों में देखी जा चुकी हैं। शो खत्म होने के बाद एक्ट्रेस के सितारे बुलंदियों पर हैं। उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने की खबर सामने आई है, जिसमें से एक प्रोजेक्ट उनका अंकित गुप्ता के साथ है।

फिर साथ आए अंकित और प्रियंका

इसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में प्रियंका मुंबई से चंडीगढ़ आ गई हैं। जी हां, उन्होंने चंडीगढ़ की धरती पर अपने पैर रख दिए हैं। वहां उनका ढोल नगाड़ों के साथ एयरपोर्ट पर जमकर स्वागत और सत्कार हुआ। इसी शहर में उनके अच्छे दोस्त कहे जाने वाले अंकित गु्प्ता 'जुनूनियत' के लिए शूटिंग कर रहे हैं। बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर उन्होंने अपनी दोस्त से मुलाकात की, जिसका प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है। फैंस उन्हें एक बार फिर साथ में देखकर काफी खुश और एक्साइटेड हैं।

अंकित के साथ काटा केक

प्रियंका चाहर चौधरी के ग्रैंड वेलकम के बाद अंकित गुप्ता के साथ उनका क्यूट वीडियो सामने आया है। इसमें एक्ट्रेस अंकित के साथ केक काट रही हैं और सबका शुक्रियादा कर रही हैं। पीछे से लोग कह रहे हैं- चंडीगढ़ में आपका स्वागत है। इतना ही नहीं। एक्ट्रेस भी बोल रही हैं- आखिरकार चंडीगढ़ आ गई।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसके बाद अंकित उनके अपने हाथों से बड़ा सा केक का पीस खिलाते देखे जा सकते हैं। दोनों एक दूसरे का मुंह मीठा करते देखे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor Khan: 'थ्री इडियट्स' से करीना की अनदेखी तस्वीर वायरल, महाराष्ट्रियन गर्ल बनी ऐसी दिखीं एक्ट्रेस

यह भी पढ़ें: Priyanka Chahar Choudhary: चंडीगढ़ में प्रियंका को अंकित देंगे स्पेशल सरप्राइज, खुशी से झूम उठेंगी एक्ट्रेस