Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'और अब आएगा तांडव...' प्रियंका चाहर चौधरी ने Naagin 7 के फाइनल एपिसोड का दिया हिंट, फैंस ने की खास रिक्वेस्ट

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 10:04 PM (IST)

    नागिन 7 का अंतिम एपिसोड करीब है, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी ने 'तांडव' का संकेत दिया है। फैंस ने AI के इस्तेमाल से बचने की गुजारिश की है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का पॉपुलर शो नागिन 7 (Naagin 7) धीरे-धीरे अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। कास्ट एंड क्रू इस समय इसके लास्ट और फाइनल सीक्वेंस का शूट कर रहे हैं। इस एक्साइटमेंट के बीच प्रियंका चाहर चौधरी के लेटेस्ट वीडियो ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

    प्रियंका ने हाल ही में एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है और बताया कि फैंस को आखिरी एपिसोड में क्या कुछ देखने को मिलेगा। प्रियंका ने स्टोरी शेयर की है उसमें उनके साथ शो के कोरियोग्राफर आमार सखारकर नजर आ रहे थे। अपने फॉलोअर्स से उनका परिचय कराते हुए प्रियंका ने कहा, "अभी तक इन्होंने नागिन के सारे डांस सीक्वेंस करवाए हैं।"

    यह भी पढ़ें- Anupamaa के मेकर्स को लगा तगड़ा झटका, एकता कपूर के लिए डबल सेलिब्रेशन; इस वीक टीवी TRP में हुई खूब उठा-पटक

    कोरियोग्राफर ने भी डांस रिहर्सल के दौरान अपना 100 प्रतिशत देने के लिए अभिनेत्री की तारीफ की। वीडियो के अंत में प्रियंका ने फैंस को चिढ़ाते हुए कहा, "और अब आएगा तांडव।"

    Tandav incoming
    by u/OutrageousVersion162 in NAAGIN_ColorsTV

    वायरल हो रहा प्रियंका चाहर का वीडियो

    ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर निर्माताओं से ये गुजारिश करने लगे कि कृपया अंतिम एपिसोड में AI का इस्तेमाल न करें। एक यूजर ने क्लिप को रेडिट पर शेयर करते हुए लिखा, "मुझे उम्मीद है कि वे पिछली बार की तरह AI का इस्तेमाल करके इसे खराब नहीं करेंगे।" एक अन्य ने टिप्पणी की, "कृपया AI का इस्तेमाल न करें।"

    Naagin (2)

    क्या होगा नए एपिसोड में?

    इसी बीच, रेडिट पर एक यूजर ने फिनाले का स्पॉइलर नाम से एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में नजर टीवी चैनल का एक स्क्रीनशॉट था, जिसमें आखिरी एपिसोड के एक ट्विस्ट का खुलासा किया गया था। पोस्ट के अनुसार,"अनंता ने अपनी बहन राधिका के लिए अपनी सारी शक्तियां त्याग दीं और आर्यमन के साथ ह्यूमन लाइफ जीने लगी। राधिका को प्रगति ने नागलोक में बचाया ताकि वह बचपन के ट्रॉमा से उबर सके।"

    खबरें और भी

    नागिन का आखिरी एपिसोड 7 जून को प्रसारित होगा। एकता कपूर ने खुद इसे कंफर्म किया था।

    यह भी पढ़ें- 'अब AI यूज करने में भी आलस...', Naagin 7 में बिना एडिट का VFX सीन, ट्रोलिंग पर एकता कपूर ने दिया रिएक्शन