Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chahar Hospitalised: अस्पताल में भर्ती हुईं 'बिग बॉस' फेम प्रियंका चाहर चौधरी, इस वजह से बिगड़ी तबीयत

    Updated: Fri, 22 Dec 2023 11:34 PM (IST)

    Priyanka Chahar Choudhary Hospitalised टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी के चाहने वालों के लिए टेंशन भरी खबर सामने आ रही है। बिग बॉस की तेज बाला प्रिय ...और पढ़ें

    अस्पताल में भर्ती हुईं प्रियंका चाहर चौधरी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अस्पताल में भर्ती हुईं प्रियंका चाहर चौधरी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अस्पताल में भर्ती हुईं प्रियंका चाहर चौधरी
    2. प्रियंका चाहर की को-स्टार ने दिया हेल्थ अपडेट
    3. प्रियंका चाहर की हॉस्पिटल से फोटो आई सामने

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Priyanka Chahar Choudhary Hospitalised: टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेत्री की एक क्लोज फ्रेंड ने प्रियंका की तबीयत खराब होने की जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर उडारियां स्टार ने प्रियंका के लिए पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद उनके चाहने वाले बहुत टेंशन में हैं।

    अस्पताल में भर्ती हुईं प्रियंका चाहर

    प्रियंका चाहर चौधरी के साथ उडारियां में काम कर चुकीं कमल दादिल्ला ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्हें अभिनेत्री के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की। कमल ने अस्पताल से प्रियंका की तस्वीर शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस के हाथ में वीगो देखा जा सकता है। फोटो के साथ कैप्शन में दोस्त ने लिखा, "जल्दी ठीक हो जाओ। दोबारा हमारी बबली गर्ल बन जाइए।"

    Priyanka Chahar Choudhary Hospitalised

    यह भी पढ़ें- Ankit Gupta ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड Priyanka Chahar Choudhary संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, कोजी होते हुए दिखा कपल

    क्यों अस्पताल में भर्ती हुईं प्रियंका चाहर?

    कमल ने एक इंटरव्यू में प्रियंका चाहर चौधरी के हेल्थ पर अपडेट दी है। जूम के मुताबिक, कमल ने कहा, "एक महीने से प्रियंका का ब्लड प्रेशर ऊपर-नीचे हो रहा था। उन्हें बहुत जल्दी थकान हो रही थी। उनके साथ चीजें ठीक नहीं हो रही थीं। उन्हें बहुत जल्दी बुखार भी चढ़ जा रहा था। इस वजह से आज वह अस्पताल में भर्ती हुईं। उनके कई टेस्ट हुए हैं और भगवान की कृपा से सबकुछ ठीक है।"

    कमल ने आगे कहा, "अब उन्हें अपनी डाइट को प्रॉपर्ली मैंटेन करना होगा। उनके पास बहुत हैक्टिक वर्क शेड्यूल है। वह कल अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगी।" बीती रात उडारियां मेकर्स रवि दुबे और सरगुन मेहता के द्वारा होस्ट की गई पार्टी में भी अभिनेत्री शामिल नहीं हो पाई थीं।

    खबरें और भी

    बिग बॉस की क्वीन बनीं प्रियंका चाहर

    रवि दुबे और सरगुन मेहता के टीवी सीरियल उडारियां ने प्रियंका चाहर चौधरी को पहचान दिलाई। तेजो बनकर प्रियंका ने लाखों दिलों को जीता है। हालांकि, प्रियंका को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 से मिली। शो में वह विनर तो नहीं बन पाईं, लेकिन उन्होंने अपनी पर्सनैलिटी से एक तगड़ी फैन-फॉलोइंग बनाई। 

    बिग बॉस से निकलने के बाद प्रियंका ने रणदीप हुड्डा समेत कई सितारों के साथ म्यूजिक वीडियो में काम किया। वह श्रद्धा कपूर के साथ एक एड शो में भी नजर आईं। जल्द ही वह तुषार कपूर के साथ एक प्रोजेक्ट में दिखाई देंगी। 

    यह भी पढ़ें- पूल में प्रियंका चौधरी ने मनाया Ankit Gupta का बर्थ डे, हॉटनेस से भरी ये रोमांटिक फोटो हुई सोशल मीडिया पर वायरल