Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rahul Vaidya ने वाइफ Disha Parmar की डिलिवरी डेट का किया खुलासा, कहा, ये गणेश चतुर्थी है स्पेशल

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 05:07 PM (IST)

    Disha Parmar Delivery Date दिशा परमार (Disha Parmar) का हाल ही में बेबी शॉवर हुआ था जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि अब अदाकारा जल्द बच्चे को जन्म ...और पढ़ें

    Rahul Vaidya Disha Parmar Ganesh Chaturthi 2023
    Rahul Vaidya Disha Parmar Ganesh Chaturthi 2023

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Disha Parmar Delivery Date: इस साल कई टीवी एक्ट्रेसेज मां बनी हैं। तो वहीं कुछ बनने वाली हैं। इस लिस्ट में इन दिनों दिशा परमार (Disha Parmar) का नाम सामने आ रहा है। हाल ही में दिशा का बेबी शॉवर हुआ था, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि अब अदाकारा जल्द बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हालांकि इस बीच सिंगर राहुल ने दिशा परमार की डिलीवरी डेट का खुलासा किया है।

    यह भी पढ़ें- Disha Rahul Love Story: एक कमेंट से शुरू हुई थी दिशा-राहुल की मोहब्बत, दिल छू लेगी कपल की क्यूट लव स्टोरी

    इस दिन बच्चे को जन्म देगी दिशा परमार

    सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) अपने बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब ये कपल कभी भी माता-पिता बन सकता है। इसी साल मई में प्रेग्नेंसी को लेकर खुलासा किया था। अब सिंगर ने  'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में वाइफ की डिलीवरी डेट का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि उनका बच्चा 19 से 25 सितंबर के बीच कभी भी आ सकता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by RAHUL VAIDYA (@rahulvaidyarkv)

    कपल के लिए गणेश चतुर्थी होगा खास

    इस दौरान सिंगर ने ये भी बताया है कि इस बार उनका गणेश चतुर्थी का त्योहार खास होगा क्योंकि, हर साल की तरह इस बार भी बप्पा को घर लेकर आते हैं और अब उनका बेबी भी इसी वक्त आने वाला है। उन्होंने कहा मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि सब कुछ ठीक हो जाए।'


    इस कपल की लव स्टोरी

    दिशा और राहुल की लव स्टोरी की बात करे तो इनकी शुरुआत एक सोशल मीडिया कमेंट से हुई थी। दिशा, राहुल का एक म्यूजिक वीडियो देखकर इंप्रेस हो गई थीं। दिशा परमार का ये कमेंट देख राहुल को अच्छा लगा था।

    खबरें और भी

     पहले म्यूजिक एल्बम की शूटिंग के बाद से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। राहुल ने साल 2020 में 'बिग बॉस 14' के शो के दौरान उन्हें प्रपोज किया था। बस फिर क्या था दिशा ने हां कह दिया था और साल 2021 में दोनों की शादी हुई। 

    यह भी पढ़ें- Disha Rahul Love Story: एक कमेंट से शुरू हुई थी दिशा-राहुल की मोहब्बत, दिल छू लेगी कपल की क्यूट लव स्टोरी