Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रामानंद सागर की Ramayan में निभाया था माता कौशल्या का किरदार, असल जिंदगी में थीं 'राजा दशरथ' की पत्नी

    Updated: Tue, 20 May 2025 02:37 PM (IST)

    80 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली रामायण (Ramayan Tv Show) की कास्ट को लेकर हम लगातार आपको अहम जानकारी दे रहे हैं। आज हम आपको रामानंद सागर ...और पढ़ें

    कौशल्या बनी थी ये एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)
    कौशल्या बनी थी ये एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)

    HighLights

    1. रामानंद सागर की रामायण सबसे लोकप्रिय
    2. 80 के दशक में टीवी पर हुई थी प्रसारित
    3. इस अभिनेत्री ने निभाया था कौशल्या का किरदार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामायण भारतीय टीवी इंडस्ट्री का सबसे कल्ट धारावाहिक माना जाता है। रिलीज के 38 साल बाद भी ये फैंस की पहली पसंद बना हुआ है। निर्देशक रामानंद सागर की रामायण की स्टार कास्ट ने बड़े ही शानदार तरीके से अपने-अपने किरदार को अदा किया था। राम, सीता, लक्ष्मण और रावण के रोल के अलावा माता का कौशल्या का कैरेक्टर रामायण में अहम रहा। 

    इस रोल को सिनेमा जगत की एक दिग्गज अभिनेत्री ने निभाया था। हैरान करने वाली बात ये थी कि वह असल जिंदगी में राजा दशरथ के रोल में दिखने वाले एक्टर बाल धुरी की पत्नी थीं। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं। 

    रामायण में कौन सी एक्ट्रेस बनीं थी कौशल्या

    हिंदू धर्म के महाकाव्य रामचरित मानस के अनुसार भगवान राम के पिता राजा दशरथ की तीन पत्नियां थीं, उनमें से कौशल्या सबसे बड़ी थीं, जिन्होंने श्रीराम को जन्म दिया। 1987 में दूरदर्शन टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाली रामायण में एक्ट्रेस जयश्री गडकर ने कौशल्या की भूमिका को निभाया था। वह मराठी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री हुआ करती थी। 

    ये भी पढ़ें- Ramayan में निभाया था राजा दशरथ का किरदार, 22 फिल्में करने वाला एक्टर अचानक कहां हुआ गायब?

    1950 में बतौर बाल कलाकार अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वालीं जयश्री ने हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में काम किया। 2000 तक वह बतौर एक्ट्रेस फिल्मी जगत में एक्टिव रहीं। लेकिन उनको सबसे अधिक लोकप्रियता रामायण टीवी सीरियल से मिली थी।

    खबरें और भी

    करियर के पीक पर रहने के बावजूद साल 1975 में जयश्री गडकर ने अभिनेता बाल धुरी के साथ शादी रचाई ली थी। इस आधार पर रामायण के समय भी ये दोनों असल जिंदगी में भी हसबैंड और वाइफ थे। आपको बता दें कि अब जयश्री इस दुनिया में नहीं हैं और 66 साल की उम्र में 2008 में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन सिनेमा जगत में उनके सुनहरे योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। 

    जयश्री की हिंदी फिल्में

    मराठी सिनेमा में मूलरूप से जयश्री गडकर एक्टिव रही थीं। लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में भी बतौर एक्ट्रेस अपनी छाप छोड़ी। उनकी पॉपुलर हिंदी मूवीज इस प्रकार हैं- 

    • मेरे अरमान मेरे सपने

    • लव कुश

    • बहारों के सपने

    • दगाबाज

    • श्री कृष्ण लीला

    • हरी दर्शन

    • बजरंगबली

    • खूनी दरिंदा

    • नजराना

    हालांकि अपने इतने लंबे फिल्मी करियर में जयश्री ने ज्यादातर धार्मिक फिल्में और टीवी सीरियल्स ही किए थे। जिनमें हिंदी और मराठी भाषा के थ्रिलर शामिल थे।

    ये भी पढ़ें- Ramayan के लक्ष्मण बड़े पर्दे पर भी जमा चुके हैं धाक, डेब्यू फिल्म में ही स्मिता पाटिल के साथ किया था रोमांस